Hanuman Chalisa

जानिए 7 बातें जिनसे शादी के बाद लड़कियों को गुजरना पड़ता है...

Webdunia
कई शादीशुदा महिलाओं का अनुभव जो कहता है, आइए वो जानते हैं। कुछ ऐसी कॉमन चीजें हैं, जो यदि आप शादी करके दूसरे घर गई हैं तो आपके साथ होती ही हैं।

आइए जानते हैं, वे क्या चीजें हैं, जो शादी के बाद नए घर में होंगी और जिन पर आपका अधिक नियंत्रण नहीं रह पाता है। ऐसे में आप केवल इतना कर सकती हैं कि आप मानसिक रूप से तैयार रहें।
 
1. ससुराल में कई पैमानों पर आपको परखा जाता है, ऐसे में यह कतई जरूरी नहीं कि आपके तौर-तरीके सबको पसंद आएं। जितने ज्यादा घर में सदस्य, उतनी अलग-अलग राय आपके बारे में बनेगी ही। ऐसे में पीठ पीछे आपकी अच्छाई-बुराई होनी तय है।
 
2. यदि परिवार बड़ा है तो आप फैमिली पॉलीटिक्स के लिए तैयार रहिए। धीरे-धीरे आपको सबका स्वभाव समझ में आ जाएगा।
 
3. आप अपने पति से प्यार करती हैं व उनका ख्याल रखने लगती हैं, जो पहले पूरी तरह आपकी सास का जिम्मा होता था तो ऐसे में उन्हें ये लग सकता है कि आप उनके बेटे को छीनने कि कोशिश कर रही हैं और मनमुटाव की स्थिति बन जाती है।
 
4. घरेलू मामलों में आपके पति हमेशा आपका साथ देंगे, ऐसा जरूरी नहीं है।
 
5. नए घर में जाने पर आपकी पर्सनल स्पेस काफी कम या खत्म ही हो जाती है। परिवार में अगर सदस्य ज्यादा हैं, तो आपको पर्सनल स्पेस मिलना और मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आपके काम से फ्री होने के बाद भी आपको दूसरे की मर्जी का भी ख्याल रखना होता है।
 
6. पहले अपने पैसों का हिसाब-किताब आप खुद ही रखती थीं लेकिन शादी के बाद पैसों का मामला आपका निजी नहीं रह जाता।
 
7. यदि आपको तरह-तरह के व्यंजन पसंद हैं व खाने में आपको तीखा व फीका आदि पसंद हैं तो चूजी होना अब आप भूल जाइए, क्योंकि नए घर में सभी सदस्य जो खाते हैं, आपको उनके हिसाब से अपने खान-पान की आदतें बदलनी होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख