Hanuman Chalisa

karwa chauth को इंट्रेस्ट‍िंग और रोमांटिक बनाती हैं ये 5 मजेदार रस्में

Webdunia
वैसे तो हिन्दू संस्कृति में करवाचौथ के अलावा भी इस तरह के कई व्रत हैं, जो महिलाएं अपने पति के लिए करती हैं। लेकिन करवा चौथ के प्रति लोगों में अलग ही दिलचस्पी होती है। इसका प्रमुख कारण है करवाचौथ की रोचक परंपराएं, जिन्हें ज्यादातर फिल्मों में प्रदर्श‍ित किया जाता है। इन्हीं परंपराओं ने करवा चौथ को बेहद खास बना दिया है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन-कौन परंपराएं हैं, जो करवाचौक के रोमांच और रोमांस को बढ़ा देती है -
 
1 अपने चांद को चलनी से नि‍हारना - करवा चौथ की सबसे प्रचलित और दिलचस्प परंपरा, चांद को अर्ध्य देकर चलनी में से अपने पति को देखना है। इस परंपरा में चांद का पूजन कर के अर्ध्य दिया जाता है, उसके बाद चलनी में दिया रखकर चांद के दर्शन किए जाते हैं, फिर उसी चलनी से पति को देखा जाता है। कहने को भले ही यह परंपरा हो, लेकिन नवविवाहित जोड़ों में खासतौर से इस तरह के रीति रिवाज़ अलग ही रोमांच पैदा करते हैं।

ALSO READ: karwa chauth 2019 : इन सरल बातों से जानिए करवा चौथ कैसे मनाया जाता है
 
2 सास-बहू की रस्म - यह पर्व न केवल पति-पत्नी के संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि सास बहू के रिश्ते में भी मधुरता लाता है। क्योंकि परंपरा के अनुसार जब किसी सुहागन का पहला करवा चौथ होता है तब उसके मायके पक्ष द्वारा सास के लिए सरगी, सुहाग का सामान और उपहार स्वरूप साड़ी भेजी जाती है। इसके बाद सास अपनी बहू को सरगी देती है। इस प्रकार यह व्रत सास-बहू के रिश्तों में भी प्रगाढ़ता लाता है।
 
3 सरगी- करवाचौथ के दिन दो चीजें काफी महत्वपूर्ण होती है- 'सरगी' और 'बाया'। यह दो चीजें तोहफे में आवश्यक रूप से दी जाती हैं। इसके बिना करवाचौथ का पर्व अधूरा माना जाता है। इसेसे भी पति-पत्नी का रिश्ता और भी गहरा होता है। 'सरगी' के साथ तरह-तरह की मिठाइयां और कुछ कपड़े दिए जाते हैं, जिसे करवाचौथ करने वाली महिलाएं सूर्योदय के पहले ही खा सकती हैं। उपवास शुरू होने के बाद इसे नहीं खाया जाता।

ALSO READ: Karwa Chauth 2019: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ तो यह आलेख आपके लिए है
 
4 बाया- 'बाया' लड़के को ससुराल पक्ष की ओर से दिया जाता है। जिसमें बादाम, मठरी और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जबकि 'सारगी' सास अपनी बहू को देती है। पहले जहां 'सारगी' और 'बाया' एक परंपरा के रूप में लिया जाता था वहीं अब इसमें फैशन का पुट भी शामिल हो गया है।
 
5 गिफ्ट- एक तरफ जहां पति अपने लिए किए गए व्रत पर हर्ष प्रकट करते हैं वहीं अन्न जल त्यागकर किए गए व्रत में पत्नी को उपहार देने का भी रिवाज है, जो पत्नी के लिए उत्सुकता और रोमांचक क्षण होता है। इस तरह से करवा चौथ की परंपराएं न केवल आपसी रिश्तों में मधुरता लाती है, साथ ही एक अलग ही रोमांच भी पैदा करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख