Hanuman Chalisa

अरेंज मैरिज करने से पहले पार्टनर से ये बातें जरुर पूछ लें

Webdunia
अरेंज मैरिज करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप आंखें बंद कर सभी बातें अपने पेरेंट्स पर छोड़ दें। वैसे तो पेरेंट्स आपके लिए सभी कुछ अच्छा ही देखेंगे, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो केवल आप ही जानती हैं। आपके बारे में ये बातें आपके माता-पीता को भी नहीं पता होती हैं।
 
लेकिन हो सकता है कि ये बातें आपके पार्टनर के लिए जानना जरुरी हों, और आपके लिए भी अपने पार्टनर की कुछ बातें पहले से जानना जरुरी होगा ही, इसलिए आप भले ही अरेंज मैरिज करने जा रही हों, लेकिन कुछ बातों को अपने पार्टनर से पहले ही सुनिश्चित कर लें। आइए, जानते हैं, वे कौनसी बातें हैं-
  
1. समय-सीमा निर्धारित करें-
जब भी बड़े आपका रिश्ता तय करें, तो आप तुरंत शादी न करें। शादी से पहले कुछ महीने अपने पार्टनर को जानने-समझने और उसके साथ समय बिताने में जरुर दें।
 
2. कुछ छुपाएं नहीं-
अपने होने वाले पार्टनर को अपने अतीत के बारे में जरुर बताएं और उनका अतीत भी जान लें। इससे आगे जाकर कोई गलतफहमी नहीं होगी। यदि आपने साथी को आपके अतीत से कोई समस्या होगी तो आप पहले ही एक गलत रिश्ते में बंधने से बच जाएंगी।
 
3. आर्थिक साझेदारी-
शादी से पहले अपने पार्टनर की सैलेरी जरुर जान लें और अपनी इनकम भी उन्हें जरूर बता दें, साथ ही आर्थिक मामलों को लेकर आपकी सोच से भी पार्टनर को परिचित करवा दें। उन्हें बता दें कि आप घर खर्च में कितना सहयोग कर पाएंगी या नहीं कर पाएंगी।
 
4. परिवार के साथ भी समय बिताएं-
होने वाले साथी के परिवार के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। यदि उनका रहन-सहन व सोच-विचार आपके परिवार से बहुत ज़्यादा अलग होगा तो आपको एडजस्ट करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसा होने पर सोच-विचार कर ही आगे बढ़ें।
 
5. अपनी इच्छाएं जरूर जाहिर कर दें-
आप भविष्य में क्या करना चाहती हैं व कैसी जीवनशैली चाहती हैं, बच्चों को लेकर आपके क्या इरादें हैं, कहीं घूमने जाना चाहती हों या फिर कुछ नया काम करना चाहती हों, आदि भी पार्टनर को जरूर बता दें। समान सोच होने पर ही पार्टनर के साथ आगे बढ़ें।

ALSO READ: किसी को भी न बताएं अपने जीवन के ये सीक्रेट्स
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख