Hanuman Chalisa

शोध : पिछड़ जाते हैं बड़े परिवारों के बच्चे

Webdunia
अगर आप अपने परिवार में एक नए सदस्य को लाने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार और सोच लीजिए। एक नए शोध के अनुसार बड़े परिवारों में रहने वाले बच्चे सफलता पाने में अक्सर पिछड़ जाते हैं। इसके अलावा उनके व्यवहार में भी कुछ समस्याएं देखी गई हैं। 

परिवार में अधिक सदस्य होने से बच्चों की सफलता में कमी आती है और बच्चे, पालकों के साथ कम समय बिता पाते हैं, जिसका असर उनकी प्रतिभा पर भी पड़ता है। इससे बच्चों की काबिलियत में कमी आती है। इस तरह के नकारात्मक प्रभाव कम समय के लिए नहीं होते, बल्कि इनका असर लंबे समय के लिए होता है।
 
किसी के बचपन में क्या हुआ था, इसका प्रभाव कभी-कभी ताउम्र बना रहता है। कुछ मामलों में आगे आने वाली जिंदगी में होने वाली घटनाओं से कहीं बढ़कर पिछली जिंदगी या फिर बचपन का प्रभाव बना रहता है। इस शोध में कुछ बच्चों के बचपन पर एकत्रित किए गए आंकड़ों का अध्यन, उनके छोटे भाई बहनों के पैदा होने के पहले और बाद में किया गया। इस अध्ययन से पता चला कि एक और बच्चे के आ जाने से पालकों का पहले बच्चे पर ध्यान देना कम हो जाता है। इसका सर बच्चे पर पड़ता है। 
 
हालांकि सभी परिवारों में ऐसा नहीं होता, और ना ही कोई समस्या पैदा होती है। कुछ परिवारों में दूसरे बच्चे के आने पर पहले बच्चे पर ध्यान दिया जाना जरूर कम हो जाता है परंतु परिवार में कुछ और सदस्य होने पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा नहीं होती।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां