Hanuman Chalisa

STUDY : आखिर पुरुष क्यों कतराते हैं सेक्स से...

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2016 (10:14 IST)
आधुनिक जीवन शैली में सेक्स के प्रति जहां चाह बढ़ी हैं वही पुरुषों में तनाव व बढ़ती उम्र के कारण इच्छा होते हुए भी सेक्स से कतराने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण होता है बढ़ती आयु। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो सेक्स में कम इच्छा और कमजोरी जैसी बीमारियां मानसिक अधिक होती हैं जिसे सही सलाह व चिकित्सा से ठीक किया जा सकता है। 


 

  • पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिरने लगता है जिसकी वजह से सेक्स करने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
  • इस हार्मोन की पर्याप्त मौजूदगी और उसका उचित स्राव शरीर में सेक्स क्षमता को बनाए रखता है।

 
25-45 वर्ष तक की आयु में सेक्स को लेकर कोई अधिक समस्या नहीं आती है। लेकिन यदि इस बीच भी कोई समस्या है तो इसका एक बड़ा कारण मानसिक तनाव हैं। आजकल मोबाइल व सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग मानसिक परेशानियों को जन्म देता है जिसके कारण सेक्स में अरुचि या शीघ्र-स्खलन, लिंग-स्तंभन से जुड़ी परेशानियां होती हैं।  

उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक लिहाज से कई बदलाव आते हैं। इस तरह के बदलाव में सेक्युअल बदलाव भी होते है। बढ़ती उम्र के साथ ना सिर्फ सेहत संबंधी दिक्कतें आती है बल्कि इस दौरान पुरुषों में काफी यौन बदलाव भी आते है जिसमें यौन क्षमता पर भी असर होता है। मुख्य तौर पर पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ यह बदलाव देखने को मिलते है। 

पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिरने लगता है जिसकी वजह से सेक्स करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इस हार्मोन की पर्याप्त मौजूदगी और उसका उचित स्राव शरीर में सेक्स क्षमता को बनाए रखता है।
 
इस दौरान पुरुषों में शुक्राणुओं की उत्पति भी कम मात्रा में होती है। साथ ही इस दौरान सेक्स के लिहाज से उत्तेजना होने में भी लंबा वक्त लगता है। साथ ही उत्तेजना पहले की तरह नहीं रह जाता है।

बीमारियां भी हैं एक वजह : पुरुषों में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के कारण शरीर में खून का प्रवाह पहले की तरह नहीं रह जाता है। इससे पुरुषों में उत्तेजना की कमी आ जाती है। क्योंकि पुरुषों का लिंग सेक्स के दौरान रक्त प्रवाह की वजह से ही उत्तेजित होता है। रक्त प्रवाह प्रभावित होने से लिंग की उत्तेजना पर भी असर होता है। 
 
इस दौरान कई पुरुषों में मधुमेह की बीमारी हो जाती है जिससे उनकी सेक्स क्षमता प्रभावित होती है। इस बीमारी से नपुंसकता के साथ यौन क्रिया पर भी असर होता है। बढ़ती उम्र के साथ अर्थराइटिस, पीठ में दर्द और कई प्रकार के होनेवाले चर्मरोग पुरुषों की सेक्स क्षमता पर असर डालते है। शरीर में होनेवाले दर्द की वजह से भी पुरुषों की सेक्स करने की क्षमता घट जाती है।  

क्या है #Masturbationmay और कौन पूछ रहा है महिलाओं से उनके अंतरंग पलों की कहानी

डॉक्टर से जानिए सेक्स पॉवर से जुड़ी 11 काम की बातें...

सेक्स के मामले में उत्तर भारतीय आगे

न दाढ़ी वाले न हट्टे-कट्टे, ऐसे मर्द हैं खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद

अगला लेख