भगवान आदिनाथ का मस्तकाभिषेक

Webdunia
ND

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में चल रहे वार्षिक मेले के अंतर्गत मंगलवार को भगवान आदिनाथ निर्वाण कल्याणक दिवस मनाया गया। इसके तहत भगवान आदिनाथ का जल से मस्तकाभिषेक कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। शोभायात्रा भी निकाली गई।

आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी के ससंघ सान्निध्य में मस्तकाभिषेक और अन्य धार्मिक आयोजन हुए। प्रातःकाल नित्य पूजन, अभिषेक, शांतिधारा हुई। भक्तामर विधान पूजन हुआ। तपश्चात आचार्यश्री के चित्र का अनावरण किया गया।

वार्षिक मेले के समापन अवसर पर आर्यिका पूर्णमति माताजी ने प्रवचन में कहा कि हम वे क्रियाएँ करते हैं, जिससे सुख हमसे दूर भागता है। हमें सुख अपने अंदर ही ढूँढना चाहिए, जबकि हम उसे बाहर ढूँढते हैं। अपने अंतरमन में देखो, अपने आप को पहचानो। अज्ञानी को अपने नाम की चिंता रहती है, जबकि ज्ञानी बगैर किसी चाह के पुरुषार्थ कर अपने किए कार्य को भूल जाते हैं। अज्ञानी खाने के लिए जीता है और ज्ञानी जीने के लिए खाता है।

जैन पुराणों में उल्लेखित चौहह कुल करों में अंतिम इक्ष्वाकुवंशी राजा नाभिराय के पुत्र ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हुए। वे जन्म से ही मति, श्रुति और अवधि ज्ञान के धारक थे। उन्होंने विश्व को षटकर्मों का उपदेश दिया।

निर्वाण महोत्सव के पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर ऋषभदेव की प्रतिमा का जल से अभिषेक किया गया।

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर