Hanuman Chalisa

बैसाखी पर लगभग 5 लाख लोगों ने किया स्नान

Webdunia
हरिद्वार। बैसाखी के पावन पर्व पर बुधवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार में करीब 5 लाख  लोगों ने स्नान किया। इस दौरान पुलिस एवं मेला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए  हैं।

अर्द्धकुंभ का बुधवार को विशेष स्नान है लेकिन इसके बावजूद इसे मेले के स्नान में शामिल  नहीं किया गया है जिसके कारण श्रद्धालुओं में काफी रोष है। उनका कहना है कि मेला  प्रशासन की भारी चूक के कारण उन लोगों को बुधवार के पुण्य स्नान का लाभ नहीं मिला  और सही सूचना के अभाव में वह कई वर्ष बाद पड़ने वाले इस अर्द्धकुंभ के प्रमुख स्नान से  वंचित हो गए।
 
मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और मेला महानिरीक्षक जीएस मार्तोलिया ने बताया कि अर्द्धकुंभ  मेले की सूची में 14 और 15 तारीख को अर्द्धकुंभ का स्नान पर्व है, परंतु बुधवार को  बैसाखी होने के कारण 3 दिनों तक मेले की व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। हालांकि अधिकरियों ने  माना कि कहीं न कहीं भ्रम की स्थिति है जिसके कारण मेला 3 दिनों में बंट गया है। 
 
मार्तोलिया के अनुसार इन 3 दिनों के लिए दिल्ली, हरियाण, पंजाब, हिमाचल व उत्तरप्रदेश  से आने वाले यात्रियों के लिए यातायात की विशेष योजना लागू की गई है जिसके तहत  एक निर्धारित रूट से ही वाहनों का आगमन होगा और उसी प्रकार यातायात योजना के  तहत ही उनकी वापसी भी होगी। अलग-अलग प्रदेशों और दिशाओं से आने वाले वाहनों के  लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। (वार्ता) 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

27 June Birthday: आपको 27 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: व्रत का महत्व और 7 अचूक उपाय, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

संत कबीर जयंती 2026: कबीरदास से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक बातें