Hanuman Chalisa

केदारनाथ धाम के कपाट 24 अप्रैल को खुलेंगे

भाषा
गोपेश्वर। गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़‍ियों पर स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट इस साल 24 अप्रैल को श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

 
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के विशेष कार्याधिकारी वी.डी. सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का विधिवत मुहूर्त निकाला गया।
 
उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 24 अप्रैल को सुबह साढ़ें आठ बजे खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्घालु वहां बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
 
रुद्रप्रयाग जिले में करीब 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के कपाट पिछले साल दीपावली के बाद भैयादूज के मौके पर 25 अक्टूबर को श्रद्घालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। वर्ष 2013 में आईं प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हो गए केदारनाथ में इन दिनों भारी बर्फ जमे होने के बावजूद पुनर्निर्माण का कार्य जारी है।
 
केदारनाथ धाम के अलावा, गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से प्रसिद्व एक अन्य धाम बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त भी निकाला जा चुका है। चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 26 अप्रैल को सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।
 
गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़‍ियों पर स्थित चारों धाम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सर्दियों में भारी बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं। हर साल छह माह के यात्रा सीजन के दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्घालु मंदिरों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?