Hanuman Chalisa

सबरीमाला अयप्पा मंदिर में महिलाओं को भी प्रवेश मिले

Webdunia
तिरुवनंतपुरम। केरल में भाजपा के एक शीर्ष नेता ने मशहूर सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र वर्ग  की महिलाओं के प्रवेश का समर्थन करते हुए कहा कि भगवान अयप्पा महिलाओं से नफरत  नहीं करते और मासिक चक्र प्रकृति का नियम है और इसे पवित्र माना जाना चाहिए।


 
भाजपा के राज्य महासचिव के. सुरेन्द्रन ने फेसबुक पोस्ट में मंदिर के द्वार दर्शन के लिए पूरे  वर्षभर खुले रखने के सुझाव का समर्थन किया ताकि वार्षिक तीर्थयात्रा (नवंबर से जनवरी तक)  के दौरान भारी भीड़ कम हो।
 
46 वर्षीय नेता ने कहा कि भगवान अयप्पा नास्तिक ब्रह्मचारी हैं। इसका यह मतलब नहीं है  कि वे नारी विरोधी हैं। हमें यह तथ्य नहीं भूलना चाहिए कि भगवान अयप्पा ने देवी  मलिकापुरम को (सबरीमाला में) अपने बगल में स्थान दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि क्या मासिक चक्र प्रकृति का नियम नहीं है? क्या इसी कारण मानव जाति का  अस्तित्व नहीं है? इसलिए मेरा मानना है कि हमें इसे पवित्र मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि  हिन्दू समुदाय ने हमेशा हर चीज को तार्किक दिखाना स्वीकार किया है।
 
उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों के बीच 10 से  50 वर्ष उम्र वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने पर गरमा-गरम बहस चल रही है।  मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन द्वारा हाल में दिए गए सुझाव का त्रावणकोर देवाश्वम बोर्ड ने  खुलेआम विरोध किया कि मंदिर को पूरे वर्ष खुला रखा जाना चाहिए। (भाषा)

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 June Birthday: आपको 24 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद

अगला लेख