Hanuman Chalisa

बदनी देवी का संथारा पूरा

Webdunia
बीकानेर। संथारा पर राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रतिबंध लगाने के आदेश पर उच्चतम न्यायालय की रोक लगने के बाद बीकानेर में जैन समाज की 82 साल की महिला बदनी देवी ने संथारा शुरू किया था और शनिवार को देह त्याग दी।

गंगाशहर निवासी बदनी देवी के परिजन ने बताया कि बदनी देवी का संथारा पूरा हो गया है और उन्होंने देह त्याग दी है।
 
बदनी देवी के पार्थिव शरीर के पास बैठे परिजन ने 'णमोकार मंत्र' के उच्चारण के बीच कहा कि हम दुखी नहीं हैं बल्कि हमारे लिए यह खुशी का दिन है। जैन समाज में संथारा लेना एक महोत्सव के समान है।
 
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संथारा को आत्महत्या के दायरे में घोषित करने के कारण बदनी देवी के परिजन ने इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं कर तपस्या पर रहने की जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके संथारा पर होने की घोषणा की।
 
परिजन के अनुसार बदनी देवी ने 17 जुलाई को संथारा का संकल्प लिया था तथा 25 जुलाई को जैन रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत संथारा लिया। संकल्प लेने के बाद से उन्होंने कुछ नहीं खाया। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित