Hanuman Chalisa

बुधवार को भगवान बालाजी मंदिर में शुरू होगा ब्रह्मोत्सव

Webdunia
तिरुपति। तिरुमला के निकट भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में इस बार 2 महीने में अंतराल में दो ‘ब्रह्मोत्सव’ आयोजित किए जाएंगे जिनमें से पहला उत्सव कड़ी सुरक्षा के बीच आगामी बुधवार को शुरू  होगा।

9 दिनों तक मनाए जाने वाले इस भव्य वार्षिक ब्रह्मोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर से हजारों-लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। इस उत्सव के दौरान भगवान वेंकटेश की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है।
 
श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे महत्वपूर्ण 'गरूड़ सेवा' में सबसे अधिक होती है और उत्सव के 5वें दिन रात में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 3 से 4 लाख श्रद्धालु भाग लेते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर कैमरे  लगाए गए हैं।
 
मंदिर के उपकार्यकारी अधिकारी चिन्नमगरी रमण ने कहा कि हिन्दू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 12  महीनों के बजाए ‘आधिका मासम्’ (अतिरिक्त 13वां महीना) के कारण 2 'ब्रह्मोत्सव' हैं। पहला आयोजन  ‘सलकतला ब्रह्मोत्सवम्’ 16 सितंबर और दूसरा ‘नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम’ 14 अक्टूबर से शुरू होगा। मांगलिक  ‘गरूड़ सेवा’ कार्यक्रम क्रमश: 20 सितंबर और 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
 
अधिकारी ने बताया कि तिरुमला और मंदिर तक जाने वाले 10 किलोमीटर के सीढ़ियों वाले रास्ते और  वाहनों की आवाजाही वाले 22 किलोमीटर के रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. चेन्ना रेड्डी द्वारा शुरू की गई 4 दशक पुरानी परंपरा के अनुसार आंध्रप्रदेश के  मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उत्सव के शुरुआती दिन यहां पहुंचकर राज्य सरकार की ओर से मंदिर को  नए रेशमी कपड़े भेंट करेंगे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

29 June Birthday: आपको 29 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जून, 2026)

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय