ईद के लिए बाजार में मौजूद हैं तरह-तरह की स्वादिष्ट सेवइयां

Webdunia
नई दिल्ली। रमजान में रोजा रखने वाले मुसलमानों तथा दूसरे लोगों को ईद का इंतजार बड़ी बेसब्री से होता है और इस इंतजार में सेवईं की ख्वाहिश भी जुड़ी होती है। ईद को देखते हुए इस बार दिल्ली के बाजारों में कई तरह की स्वादिष्ट सेवइयां बिक रही हैं।

इन दिनों बाजार अलग-अलग तरह की सेवइयों से पटे पड़े हैं। ईद के नजदीक आते ही लोग सेवइयों की खरीदारी में जुट गए हैं और लोगों के सामने ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इस दौरान लोग रोजाना इफ्तार और स ेहरी के लिए भी सेवइयों की खरीदारी कर रहे हैं।

दिल्ली में दुकानदार बनारसी सेवईं पर जोर दे रहे हैं, तो गुड़गांव में दुकानदार पटना की सेवइयों से लोगों को लुभा रहे हैं।

पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं सेवइयां खरीदती देखी जा सकती हैं।

अल करम बेकर्स के उमेज जावेद खान कहते हैं कि उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लोग बनारसी किवामी सेवईं को पसंद करते हैं। यह बाल से भी पतली होती, क्योंकि इसे मशीनों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है।

खान का कहना है कि बनारस में इस सेवईं का दाम कम होता है, लेकिन दिल्ली में आने पर इसी कीमत 150 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाती है।

उधर गुड़गांव के सदर बाजार में बनारसी सेवइयों को पसंद करने वालों की संख्या कम है। दुकानदार जैद हुसैन ने कहा कि यहां लोग पटना की रूमाली सेवईं, फेनी और सामान्य सेवईं पसंद कर रहे हैं। बनारसी सेवईं की मांग कम है। (भाषा)

Show comments

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज, ये थे हिंदू नियम

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें 03 मई का राशिफल क्या कहता है

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

03 मई 2024 : आपका जन्मदिन

03 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त