उज्जैन के नागचन्द्रेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Webdunia
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में नागपंचमी पर्व पर आ ज नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी़।

प्राचीन परंपरानुसार श्रावण महीने की शुक् ल पक्ष की पंचमी पर खुलने वाले यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगो ं में प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर के विशाल परिसर के शीर्ष पर स्थित है और इस मंदिर के पट केवल नागपंचमी पर्व पर एक दिन के लिए खुलते हैं।

नागपंचमी पर्व पर नागचन्द्रेश्वर मंदिर के बीती मध्य रात्रि से पट खोल दिए गए और महानिर्वाणी अखाडे के प्रकाशपुरी द्वारा विधिवत त्रिकाल पूजा के बाद आम दर्शनार्थियों के दर्शन प्रारंभ हो गए थे। रात्रि आठ बजे से ही दर्शनार्थियों की कतार लगना शुरू हो गई थी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सूत्रों के अनुसार देश के विभिन्न प्रांतों सहित मालवांचल के आसपास के श्रद्धालु कल रात्रि से ही नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए कतार में लगना शुरू हो गए थे और अभी तक ढाई लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन किए तथा हजारों दर्शनार्थी अभी भी कतार में लगे हुए हैं। दर्शन का यह सिलसिला मध्यरात्रि के 12 बजे तक चलता रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अनुराग ने बताया कि नागपंचमी पर्व पर बाहर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शहर एवं नागचन्द्रेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में 16 सौ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं। (वार्ता)

Show comments

क्या कर्मों का फल इसी जन्म में मिलता है या अगले जन्म में?

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Varuthini ekadashi 2024: वरुथिनी व्रत का क्या होता है अर्थ और क्या है महत्व