नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विवाद

Webdunia
ND
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में बरसों से भगवान शिव की पूजा कर रहे दक्षिण भारतीय पुजारियों को नेपाल सरकार ने हटा दिया। नई माओवादी सरकार ने इनके स्थान पर नेपाली पुजारियों को नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।

इस फैसले का नेपाल में तो विरोध हुआ ही है भारत में भी इसके खिलाफ आवाज उठी। समझा जा रहा है कि यह सिर्फ धार्मिक मामला नहीं है, इसके पीछे नेपाल सरकार की कोई और चाल भी नजर आ रही है।

शंकराचार्य घटना से दुखी हैं
एम्स अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से द्वारिका और ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से वे पशुपतिनाथ मंदिर की घटनाओं से बेहद दुखी हैं। वे नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कई बार फोन बीच में ही कट जाता है।

शंकराचार्य पशुपतिनाथ विवाद के समाधान के लिए दिल्ली से काठमांडू तक के सत्ताधीशों से बात करने के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन शिष्य, अनुयायी और डॉक्टर उन्हें इजाजत नहीं दे रहे हैं।

दक्षिण भारतीय पुजारियों को पूजा-अर्चना का दायित्व सौंपे जाने का कारण यह बताया जाता है कि पहले यहाँ बलि दिए जाने की परंपरा थी। शंकराचार्य ने छठी शताब्दी में इस पर रोक लगाने के लिए दक्षिण भारत के भट्ट ब्राह्मणों को पूजा का काम सौंपा था।

राजशाही काल में जब राजा की मौत हो जाती थी तो पूरा देश शोक में डूब जाता था। सालभर तक नेपाल में कोई शुभ कार्य नहीं होता था। ऐसे में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा भी प्रभावित होती थी। पूजा पर प्रभाव न पड़े इसलिए भारत के ब्राह्मणों को काम सौंपा गया था।

Show comments

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Vaishakha amavasya : वैशाख अमावस्या पर स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्त

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Varuthini ekadashi: वरुथिनी एकादशी का व्रत तोड़ने का समय क्या है?

कालाष्टमी 2024: कैसे करें वैशाख अष्टमी पर कालभैरव का पूजन, जानें विधि और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 01 मई: 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है माह का पहला दिन

Vastu Tips For Stairs : सीढ़ियों की दिशा, घुमाव, संख्या, ऊंचाई-चौड़ाई से तय होगा आपका भविष्य

01 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Marriage: पति पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला?