शनैश्चरी अमावस पर धार्मिक अनुष्ठान

Webdunia
ND

श्रावण अमावस्या को शनि अमावस्या भी है। न्याय के देवता शनि भगवान को मनाने के लिए विशेष पूजा अनुष्ठान हेतु खास तैयारियां की गई हैं। विशेषकर शनि मंदिरों एवं हनुमान मंदिरों में शनैश्चरी अमावस को पूजा पाठ हवन एवं तैलाभिषेक के द्वारा शनि महाराज को प्रसन्न किया जाएगा।

सूर्य पुत्र शनि सौर मंडल में बृहस्पति के बाद सबसे बड़ा ग्रह है। सौर मंडल में सूर्य की परिक्रमा करने वाला शनि छठा ग्रह है। शनि सभी ग्रहों में सबसे सुंदर रंगीन वलयों वाला और 33 चंद्रमा वाला ग्रह है।

इसके श्याम वर्ण होने के कारण सूर्य ने अपना पुत्र मानने से मना कर दिया था। इससे शनि की भावनाओं को ठेस लगी और पुत्र अपने पिता से शत्रु भाव रखने लगा। भगवान सूर्य ने पुत्रों में शनि अपनी भीषणता एवं बल में सर्वोपरि हैं।

ND
शनि की रुक्षता का कारण पिता का प्यार न मिलना ही है। इन्होंने अपनी मां का तिरस्कार देखा और स्वयं अपना भी। शनि के मन में पिता के प्रति शत्रुता का भाव है, लेकिन सूर्य के मन में कभी ऐसा विचार नहीं आया। फिर भी अनेक कारणों में शनि और सूर्य का संबंध शत्रुवत्‌ ही है।

शनि पश्चिम का स्वामी है, तो सूर्य पूर्व का। शनि शीतल एवं काला है, तो सूर्य उष्ण एवं उज्ज्वल। शनि मृत्यु, दुख, दरिद्रता, बीमारी, कर्ज, तिरस्कार आदि का परिचायक है लेकिन मंत्र पाठ, जाप आदि अनुष्ठानों द्वारा शनि ग्रह अनुकूल होकर महाकृपालु हो जाते हैं।

शनि मंदिरों में शनि अमावस्या को साधना एवं आराधना द्वारा शनि देव का प्रसन्न करने के अनेक अनुष्ठान करेंगे। हजारों की संख्या में भक्तजन प्रातः काल से ही ध्यान मंत्र जाप आदि द्वारा शनि महाराज का विशेष पूजन करेंगे। शनैश्चरी अमावस पर किए जाने वाले तैलाभिषेक में साधक सम्मलित होंगे।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल