अनासक्त कर्म : ईश्वर दर्शन का सच्चा मार्ग

Webdunia
ND

अश्वघोष को वैराग्य हो गया। भोग-विलास से अरुचि और संसार से विरक्ति हो जाने के कारण उसने गृह त्याग कर दिया। जंगल में जाकर रहने लगे। कंद-मूल खाकर गुजारा करते, पेड़ों की छाया में रहते और अपने इष्ट देवता का स्मरण करते। इस तरह समय बीतने लगा, लेकिन एक खालीपन निरंतर महसूस होता था।

ईश्वर दर्शन की अभिलाषा से वह जहाँ-तहाँ भटका, पर शांति न मिली। समय बीतने पर उन्हें नई दिनचर्या से भी परेशानी होने लगी। भाँति-भाँति के व्यंजन खाने और नियत समय पर भोजन करने का अभ्यास था। अब वह अभ्यास टूट गया था, क्योंकि समय पर शायद ही कभी भोजन मिलता हो। कई दिन से अन्ना के दर्शन न होने से क्षुधार्त और थके हुए अश्वघोष एक बार एक खलिहान के पास पहु ँचे। वहाँ एक किसान शांति व प्रसन्न मुद्रा में अपने काम में लगा था। उसे देखकर अश्वघोष ने पूछा-मित्र! आपकी प्रसन्नता का रहस्य क्या है?

ईश्वर दर्शन, उसने संक्षिप्त उत्तर दिया। उसका उत्तर सुनकर अश्वघोष ने किसान से प्रार्थना की कि मुझे भी उस परमात्मा के दर्शन कराइए? मैं भी उसी की तलाश में हूँ।

अच्छा कहकर किसान ने थोड़े चावल निकाले। उन्हें पकाया, दो भाग किए, एक भाग स्वयं के लिए, दूसरा अश्वघोष के लिए। दोनों ने चावल खाए, खाकर किसान अपने काम में लग गया। कई दिन का थका होने के कारण अश्वघोष सो गया।

प्रचंड भूख में भोजन और कई दिन के थकान के कारण गहरी नींद आ गई। जब वह सोकर उठा तो उस दिन जैसी शांति, हल्का-फुल्का, उसने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। किसान जा चुका था और वह अश्वघोष का क्षणिक वैराग्य भी मिट गया था। उसने अनुभव किया अनासक्त कर्म ही ईश्वर दर्शन का सच्चा मार्ग है।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?