जानिए गौमाता के दिव्य स्वरूप की 12 बातें...

Webdunia
गौमाता के पूजन के बारे में वेदशास्त्रों, धर्मग्रंथों में क्या कहा गया, ऋषिमुनियों और संतजनों ने गौमाता की जिस कृपा को प्राप्त किया उनके सभी तत्व अंश रूप में पाठकों के लिए प्रस्तुत किए जा रहे हैं। 


 
गौमाता के बारे में 12 विशिष्ट  बातें... 
 
1. गौ के सींगों के अग्रभाग में साक्षात्‌ जनार्दन विष्णुस्वरूप भगवान वेदव्यास रमण करते हैं।
 
2. उसके सींगों की जड़ में देवी पार्वती और सींगों के मध्यभागों में भगवान सदाशिव विराजमान रहते हैं।
 
 


3. उसके मस्तक में ब्रह्मा, कंधे में बृहस्पति, ललाट में वृषभारूढ़ भगवान्‌ शंकर, कानों में अश्विनीकुमार तथा नेत्रों में सूर्य और चंद्रमा रहते हैं।
 
4. दांतों में समस्त ऋषिगण, जीभ में देवी सरस्वती तथा वक्षःस्थल में एवं पिंडलियों में सारे देवता निवास करते हैं।
 
 


5. गौ के खुरों के मध्य भाग में गंधर्व, अग्रभाग में चंद्रमा एवं भगवान्‌ अनंत तथा पिछले भाग में मुख्य अप्सराओं का स्थान है।
 
6. उसके पीछे के भाग (नितंब) में पितृगणों का तथा भृकुटिमूल में तीनों गुणों का निवास बताया गया है।
 
 


7. उसके रोमकूपों में ऋषिगण तथा चमड़ी में प्रजापति निवास करते हैं।
 
8. गौ के उसके थूहे में नक्षत्रोंसहित श्रुतिलोक, पीठ में सूर्यतनय यमराज, अपान देश में संपूर्ण तीर्थ एवं गोमूत्र में साक्षात्‌ गंगा विराजती हैं।
 
 


9. उसकी दृष्टि, पीठ एवं गोबर में स्वयं लक्ष्मीजी निवास करती हैं।
 
10. नथुनों में अश्विनीकुमारों का एवं होठों में भगवती चंडिका का वास है।
 
 


11. गौओं के जो स्तन हैं, वे जल से पूर्ण चारों समुद्र हैं।
 
12. उनके रंभाने में देवी सावित्री तथा हुंकार में प्रजापतिका वास है।
 
इनता ही नहीं समस्त गौएं साक्षात्‌ विष्णुरूप हैं, उनके संपूर्ण अड़ों में भगवान्‌ केशव विराजमान रहते हैं।

 
 
Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर