महाकालेश्वर की शाही सवारी : सजा है पूरा नगर, विशेष तैयारी

सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग में महाकाल की सवारी

Webdunia
राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी सोमवती अमावस्या के महासंयोग में निकल रही है। प्रशासन के लिए यह इम्तिहानभरा समय है, लेकिन भक्तों के लिए राजा के दर्शन का अद्भुत संयोग है। वे सोमवार को शिप्रा में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं, साथ ही भगवान महाकाल के दर्शन पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।

प्रशासन ने शाही सवारी को लेकर जोर-शोर से तैयारी की है। पूरे सवारी मार्ग पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं। भारी संख्या में फोर्स सवारी मार्ग की व्यवस्था संभाल रहा है। वहीं प्रजा अगवानी के लिए पलक पावड़े बिछाए हुए है। पूरा सवारी मार्ग दुल्हन की तरह सज गया है। शाही ठाठ-बाट के साथ ही तीनों लोकों के राजा की भव्यता के साथ अगवानी होगी।

FILE


आम सवारी में ही इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी को देखते हुए शाही सवारी को लेकर खासे इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने 3 लाख से अधिक लोगों के मान से व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, एसपी अनुराग, मंदिर प्रशासक जयंत जोशी सहित शाही सवारी को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। सब इस कोशिश में जुटे हैं कि कहीं कोई कमी न रह जाए। पूरे सवारी मार्ग पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। श्रद्धालुओं के साथ कोई घटना नहीं हो, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों को जवाबदारी सौंप दी है।

सवारी मार्ग को बेरिकेटिंग से सुरक्षित कर लिया गया है, वहीं सवारी मार्ग पर बड़ी तादाद में धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा अन्य मंच लगाए जा रहे हैं, जहां पुष्पवर्षा के साथ बाबा महाकाल की अगवानी की जाएगी। जगह-जगह प्रसादी का वितरण होगा। इस बार भी सवारी को भव्यता देने के लिए 6 मुखौटे, विभिन्न झांकियां, अखाड़े, भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

सेवादल, स्काउट गाइड के अलावा नगर सुरक्षा समिति, मानसेवी अधिकारी भी सवारी मार्ग पर ड्यूटी देंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए 1 किलोमीटर पहले ही वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। यातायात व्यवस्था भी निर्धा‍रित कर ली गई है।

सभी भक्तगण सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग में भगवान महाकाल के दर्शन का पुण्यलाभ प्राप्त करना चाहते हैं। शाही सवारी की रविवार को फाइनल रिहर्सल की गई थी ताकि कोई कमी न रह जाए।

हर साल की तरह परंपरानुसार सोमवार शाम 4 बजे पालकी-पूजन के साथ बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे। विभिन्न मार्गों से होती हुई सवारी रात 10 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी। रामघाट पर शिप्रा के जल से शाही पूजन होगा ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे का नाम रखने की है तैयारी तो जानें क्या है बच्चे के नामकरण संस्कार की सही विधि

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी खुशियां, जानिए 29 मई का दैनिक राशिफल

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर