shiv chalisa

Chanakya Niti : कम समय में ही सफल होना हो तो अपनाएं ये 7 आदतें

WD Feature Desk
शुक्रवार, 7 जून 2024 (15:44 IST)
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की बातें आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सफलता और असफलता को लेकर अपने कई विचारों को व्यक्त किया है। उनकी बातों पर अमल करने वाले कई लोग सफल हो चुके हैं। यदि आप भी कम समय में जीवन में सफलता चाहते हैं तो जानिए कि वे कौनसी 7 आदतें हैं जो आपको कम समय में सफल बना देती हैं।
 
1. मधुर वाणी : चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की वाणी विनम्रता और मधुरता है वह सभी का चहेता बन जाता है। मधुर वाणी बोलने वाले से सभी प्रसन्न रहते हैं। व्यक्ति को अपनी वाणी में अमृतरूपी मधुरता घोलकर रखनी चाहिए। इंसान को वाणी से कभी दरिद्र नहीं रहना चाहिए। कड़वे बोल दोस्त को भी दुश्मन बना देते हैं लेकिन मीठे बोल से दुश्मन भी दोस्त बन जाता है। मधुर वाणी बोलने वाला खुशहाल रहता है उसे कभी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है और लोग उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।
 
2. जल्दी उठना : चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है। उका दिमाग और शरीर हमेशा तरोताजा रहता है। जल्दी उठने की आदत और जल्दी सोने की आदत से व्यक्ति कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। 
3. अध्ययन के प्रति जुनून : आपको भी यदि सफल होना है तो कोर्स की किताबों के अलावा हर तरह की किताबों का अध्ययन करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान ही आपका सच्चा सहयोगी और मददगार होता है। जिस व्यक्ति में पढ़ने लिखने की आदत है वह बहुत कम समय में सफल हो जाएगा।
 
4. संपर्क और संबंधों का विस्तार : संपर्क और पर्सनल संबंधों का विस्तार ही आपको जहां लोकप्रिय बनाता है वहीं वह समय पड़ने पर आपके काम भी आते हैं। चाणक्य ने अपने संपर्क और संबंध के आधार पर ही मगध के साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया था। चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति में मिलनसारिता की आदत होना चाहिए।
 
5. धन संचय : चाणक्य के अनुसार जो इंसान धन संचय नहीं करता है वह मुसीबत के समय और ज्यादा परेशानी में घिर जाता है। इन संचय करने की आदत और हिसाब से धन खर्च करने की आदत व्यक्ति को धनवान बनाती है। 
 
6. लक्ष्य को न बताएं : चाणक्य के अनुसार अपने लक्ष्य को हर किसी को बताने की आदत अच्छी नहीं है। अपने लक्ष्य को अपने तक ही सीमित रखें और लगातार उस पर काम करें। लक्ष्य को छुपाकर काम करने की आदत कम समय में ही सफल बना देती है।  
 
7. मेहनत करने की आदत : जो इंसान आलसी नहीं है और उसे मेहनत करने की आदत है तो वह एक दिन जरूर सफल होता है। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ने वाला बहुत जल्द ही सफल हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य ग्रहण के समय इन 7 राशियों पर मंडराएगा खतरा, भूलकर भी न करें ये गलती

Holika Dahan 2026: पूर्णिमा को है ग्रहण, कब करें होलिका दहन..!

Ramadan 2026 Date: 18 या 19 फरवरी 2026 कब से शुरू होगा रमजान, जानें कब होगा पहला रोजा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 फरवरी, 2026)

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख