Hanuman Chalisa

अधिकमास : 18 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगा पुरुषोत्तम मास, अधिकमास कब व कैसे होता है?

पं. हेमन्त रिछारिया
adhik maas purushottam maas
नाम से ही स्पष्ट है जब हिन्दी कैलेण्डर में पंचांग की गणनानुसार 1 मास अधिक होता है तब उसे "अधिकमास" कहा जाता है। हिन्दू शास्त्रों में "अधिकमास" को बड़ा ही पवित्र माना गया है, इसलिए "अधिकमास" को "पुरुषोत्तम मास" भी कहा जाता है। "पुरुषोत्तम मास" अर्थात् भगवान पुरुषोत्तम का मास। शास्त्रों के अनुसार "अधिकमास" में व्रत पारायण करना, पवित्र नदियों में स्नान करना एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का बहुत पुण्यप्रद होती है। 
 
आइए जानते हैं कि "अधिकमास" कब व कैसे होता है-
 
पंचांग गणना के अनुसार एक सौर वर्ष में 365 दिन, 15 घटी, 31 पल व 30 विपल होते हैं जबकि चन्द्र वर्ष में 354 दिन, 22 घटी, 1 पल व 23 विपल होते हैं। सूर्य व चन्द्र दोनों वर्षों में 10 दिन, 53 घटी, 30 पल एवं 7 विपल का अन्तर प्रत्येक वर्ष में रहता है। इसी अन्तर को समायोजित करने हेतु "अधिकमास" की व्यवस्था होती है। 
 
"अधिकमास" प्रत्येक तीसरे वर्ष होता है। "अधिकमास" फ़ाल्गुन से कार्तिक मास के मध्य होता है। जिस वर्ष "अधिकमास" होता है उस वर्ष में 12 के स्थान पर 13 महीने होते हैं। "अधिकमास" के माह का निर्णय सूर्य संक्रांति के आधार पर किया जाता है। जिस माह सूर्य संक्रांति नहीं होती वह मास "अधिकमास" कहलाता है।
इस वर्ष श्रावण में है "अधिकमास"-
 
इस वर्ष 2023 में "अधिकमास" 18 जुलाई श्रावण (प्रथम) शुक्ल प्रतिपदा दिन मंगलवार से 16 अगस्त श्रावण कृष्ण (द्वितीय) अमावस दिन बुधवार के मध्य रहेगा। इस वर्ष श्रावण मास की अधिकता रहेगी अर्थात् इस वर्ष दो श्रावण मास होंगे। "अधिकमास" की मान्यता 18 जुलाई 2023 से 16 अगस्त 2023 होगी।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ माह की अमावस्या का क्या है महत्व, जानिए पौराणिक कथा

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

अगला लेख