Hanuman Chalisa

गोपा पंचमी : भाई भिन्ना का पर्व क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
bhai binna kab hai : हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को गोपा पंचमी तथा भाई भिन्ना पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि सोमवार, 4 सितंबर 2023 को पड़ रही है। कई जगहों पर इसे नाग पंचम (पञ्चम) के रूप में भी मनाया जाता है। 
 
भाई भिन्ना को गूगा पंचमी और गोगा पंचमी भी कहते हैं। इस दिन गोगा देव और नाग देवता का पूजन करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि गोगा पंचमी के दिन जाहरवीर गोगा जी की पूजा करने से गोगा जी महाराज सर्प के काटने से हमारी रक्षा करते हैं। तथा गोगा देव बच्चों के जीवन की भी रक्षा करते हैं। अत: माताएं गोगा देव और नाग देव को भाई मानकर अपनी संतान की लंबी आयु के लिए इन दोनों का पूजन करती हैं तथा बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार गोगा देव को मानने वाला समुदाय इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं। और भाई अपनी बहनों को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंटस्वरूप देते हैं। इसीलिए इसे भाई भिन्ना पर्व कहते हैं। बहनें इस दिन चना और चावल का बना हुआ बासी भोजन ग्रहण करती हैं। 
 
मान्यतानुसार इस दिन पूजा के पूर्व दीवार को साफ-सुथरी करके गेरू से पोतकर दूध में कोयला मिलाकर चौकोर चौक बनाया जाता है। उसके ऊपर पांच सर्प बनाए जाते हैं। और उसके बाद कच्चा दूध, पानी, रोली और अक्षत अर्पित किए जाते हैं। तथा बाजरा आटा, घी और शकर मिलाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
इस व्रत के संबंध में यह भी मान्यता है कि इस दिन यदि नि:संतान महिलाएं गोगा देव का पूजन करती हैं तो उनकी गोद जल्दी भर जाती है। इस व्रत के करने से जहां स्त्रियों को सौभाग्यवती का वरदान मिलता हैं, वहीं उनके पतियों की सभी विपत्तियों से रक्षा भी होती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Janmashtami 2023 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या उपाय करें कि कर्ज से मिले मुक्ति

ALSO READ: Weekly Panchang 2023: नए सप्ताह के शुभ विशिष्ट मुहूर्त, जानें आगामी व्रत-त्योहार भी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख