चाणक्य ने कहा है इनसे बचने के लिए... आप भी पढ़ें

Webdunia
आचार्य चाणक्य एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता और क्षमताओं के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल दिया। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी विश्वविख्‍यात हुए। 

इतनी सदियां गुजरने के बाद आज भी यदि चाणक्य के द्वारा बताए गए सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक हैं, तो मात्र इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने गहन अध्‍ययन, चिंतन और जीवानानुभवों से अर्जित अमूल्य ज्ञान को, पूरी तरह नि:स्वार्थ होकर मानवीय कल्याण के उद्‍देश्य से अभिव्यक्त किया। आइए जानते हैं किन लोगों से चाणक्य बचकर रहने की सलाह देते हैं- 
 
"असती भवति सलज्जा क्षारं नीरंच शीतलं भवति।
दम्भी भवति विवेकी प्रियवक्ता भवति धूर्तजनः।।"
 
चाणक्य कहते हैं जो स्त्री अधिक लज्जा करती है उस पर पहले संदेह करो क्योंकि कुलटा स्त्री ज्यादा ढोंग करती है। 
 
चाणक्य कहते हैं कि जिस प्रकार खारा जल ज्यादा शीतल होता है उसी तरह पाखण्डी व्यक्ति ज्यादा आचरण को बनाकर पेश करता है।  और धूर्त व्यक्ति बहुत अधिक मीठा बोलता है। उससे बचकर रहें। 
 
दुनिया में सब विश्वास के योग्य नहीं होते। हर किसी से निश्चित दूरी बनाकर चलें। नकली आचरण करने वाला दंभी विवेकी लग सकता है पर वह होता नहीं है।  
 
दूसरे शब्दों में, कुलटा और व्यभिचारिणी स्त्री लज्जा बहुत करेगी, घूंघट करेगी, किन्तु व्यभिचारिणी होती है।
 
समुद्र का जल अधिक शीतल होता है, किन्तु उपयोगी नहीं होता, अपितु प्राणघातक होता है। पाखंडी अतिरिक्त विवेकपूर्ण आचरण का दिखावा करते हैं। 
 
जो ठग और धूर्त होता है, वह आवश्यकता से अधिक मीठा बोलता है, और चापलूसी करता है। ऐसे लोगों से हमेशा बचकर रहें। 
Show comments

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Saat phere: हिंदू धर्म में सात फेरों का क्या है महत्व, 8 या 9 फेरे क्यों नहीं?

Darsh amavasya 2024: दर्श अमावस्या क्या है, जानें महत्व और पूजन के मुहूर्त

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?