Hanuman Chalisa

जीवन को सकारात्मक बनाते हैं चाणक्य नीति के दोहे... (पढ़ें अर्थ सहित)

Webdunia
* जीवन को राह दिखाते हैं चाणक्य नीति के दोहे...
 
1. दोहा : 
 
    मन मलीन खल तीर्थ ये, यदि सौ बार नहाहिं ।
    होयं शुध्द नहिं जिमि सुरा, बासन दीनेहु दाहिं ॥
 
अर्थ- जिसके हृदय में पाप घर कर चुका है, वह सैकडों बार तीर्थस्नान करके भी शुध्द नहीं हो सकता। ठीक उसी तरह जैसे कि मदिरा का पात्र अग्नि में झुलसने पर भी पवित्र नहीं होता।
 
 
2. दोहा : 
 
    धर्मशील गुण नाहिं जेहिं, नहिं विद्या तप दान ।
    मनुज रूप भुवि भार ते, विचरत मृग कर जान ॥
 
अर्थ- जिस मनुष्य में न विद्या है, न तप है, न शील है और न गुण है ऎसा व्यक्ति पृथ्वी पर बोझ रूप होकर मनुष्य रूप में पशु सदृश है। 

ALSO READ: चाणक्य को मिली बूूढ़ी महिला से सीख, पढ़ें रोचक कथा...
 
3  . दोहा :  
 
बिन विचार खर्चा करें, झगरे बिनहिं सहाय ।
    आतुर सब तिय में रहै, सोइ न बेगि नसाय ॥
 
अर्थ- बिना समझे-बूझे खर्च करने वाला मनुष्य अनाथ, झगडालू होता है और सब तरह की स्त्रियों के लिए बेचैन रहने वाला मनुष्य देखते-देखते चौपट हो जाता है।
 
4. दोहा : 
 
    लेन देन धन अन्न के, विद्या पढने माहिं ।
    भोजन सखा विवाह में, तजै लाज सुख ताहिं ॥
 
अर्थ- जो मनुष्य धन तथा धान्य के व्यवहार में, पढने-लिखते में, भोजन में और लेन-देन में निर्लज्ज होता है, वही सुखी रहता है। 
 
5. दोहा : 
 
    दानशक्ति प्रिय बोलिबो, धीरज उचित विचार ।
    ये गुण सीखे ना मिलैं, स्वाभाविक हैं चार ॥
 
अर्थ- मनुष्य के अंदर दानशक्ति, मीठी बातें करना, धैर्य धारण करना, समय पर उचित-अनुचित का निर्णय करना, ये 4 गुण स्वाभाविक सिद्ध हैं, ये सीखने से नहीं आते।
 
6. दोहा : 
 
  विद्या गृह आसक्त को, दया मांस जे खाहिं
    लोभहिं होत न सत्यता, जारहिं शुचिता नाहिं ॥
 
अर्थ- जिस तरह गृहस्थी के जंजाल में फंसे व्यक्ति को विद्या नहीं आती, मांस का भोजन करने वाले के हृदय में दया नहीं आती, लोभी-लालची के पास सचाई नहीं आती, उसी तरह  कामी पुरुष के पास पवित्रता नहीं आती। 

ALSO READ: चाणक्य नीति : जीवन के लिए उपयोगी हैं ये सात बातें...

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख