Dharma Sangrah

Dev uthani ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 11 काम, वरना पछ्ताएंगे

WD Feature Desk
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (14:44 IST)
ALSO READ: Dev uthani ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी की 3 पौराणिक कथाएं
 
Dev Uthani Gyaras 2024 : हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार देवोत्थान/ देव उठनी/ देव प्रबोधिनी एकादशी अत्यंत पवित्र तिथि मानी गई है। यह तिथि बहुत शुभ है, अत: इस दिन तन-मन, धन की पवित्रता को बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए। आपके लिए मन, कर्म और वचन की थोड़ी सी भी अशुद्धि जीवनभर परेशानी का कारण बन सकती है।

Highlights 
  • देवउठनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
  • देवउठनी एकादशी पर क्या न करें।
  • देव प्रबोधिनि ग्यारस पर क्या काम नहीं करना चाहिए।
आइए यहां जानते हैं कौन से 11 कार्य हैं, जो शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन बिलकुल भी नहीं करने चाहिए... 
 
1. दातून करना : एकादशी पर दातून/ मंजन करने की भी मनाही है। इस निषेध के शास्त्रसम्मत कारण नहीं मिलते हैं।
 
2. रात में सोना : एकादशी की पूरी रात जागकर भगवान विष्णु की भक्ति करनी चाहिए। इस रात को सोना नहीं चाहिए। भगवान विष्णु की प्रतिमा/ तस्वीर के निकट बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करना चाहिए, इससे भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होती है।
 
3. पान खाना : एकादशी के दिन पान खाना भी वर्जित माना गया है। पान खाने से मन में रजोगुण की प्रवृत्ति बढ़ती है। इसलिए एकादशी के दिन पान न खा कर व्यक्ति को सात्विक आचार-विचार रख प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए।
 
4. जुआ खेलना : जुआ खेलना एक सामाजिक बुराई मानी गई है। इस दिन जो व्यक्ति जुआ खेलता है, उसका परिवार व कुटुंब भी नष्ट हो जाता है। जिस स्थान पर जुआ खेला जाता है, वहां अधर्म का राज होता है। ऐसे स्थान पर अनेक बुराइयां उत्पन्न होती हैं। इसलिए सिर्फ आज ही नहीं बल्कि कभी भी जुआ नहीं खेलना चाहिए।
 
5. परनिंदा/ दूसरों की बुराई करना : परनिंदा यानि दूसरों की बुराई करना। ऐसा करने से मन में दूसरों के प्रति कटु भाव आ सकते हैं। इसलिए एकादशी के दिन दूसरों की बुराई न करते हुए भगवान विष्णु का ही ध्यान करना चाहिए।
ALSO READ: Tulsi vivah 2024: तुलसी विवाह पूजा की विधि स्टेप बाय स्टेप में, 25 काम की बातें भी जानिए
 
6. चुगली करना : चुगली करने से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कई बार अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ एकादशी ही नहीं अन्य दिनों में भी किसी की भी चुगली नहीं करना चाहिए।  
 
7. चोरी करना : चोरी करना पाप कर्म माना गया है। चोरी करने वाला व्यक्ति परिवार व समाज में घृणा की नजरों से देखा जाता है। इसलिए सिर्फ एकादशी ही नहीं अन्य दिनों में भी चोरी जैसा पाप कर्म नहीं करना चाहिए।
 
8. झूठ बोलना : झूठ बोलना एक व्यक्तिगत बुराई है। जो लोग झूठ बोलते हैं, उन्हें समाज व परिवार में उचित मान-सम्मान नहीं मिलता। इसलिए सिर्फ एकादशी पर ही नहीं अन्य दिनों में भी झूठ नहीं बोलना चाहिए।
 
9. हिंसा करना : एकादशी के दिन हिंसा करने की मनाही है। हिंसा केवल शरीर से ही नहीं मन से भी होती है। इससे मन में विकार आता है। इसलिए शरीर या मन किसी भी प्रकार की हिंसा इस दिन नहीं करनी चाहिए।
 
10. क्रोध या गुस्सा : एकादशी पर क्रोध भी नहीं करना चाहिए, इससे मानसिक हिंसा होती है। अगर किसी से कोई गलती हो भी जाए तो उसे माफ कर देना चाहिए और मन शांत रखना चाहिए।
 
11. स्त्री संग : एकादशी पर स्त्रीसंग करना भी वर्जित है, क्योंकि इससे भी मन में विकार उत्पन्न होता है और ध्यान भगवान भक्ति में नहीं लगता। अतः एकादशी पर स्त्री प्रसंग नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Dev uthani ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी पर इस बार जानिए पितृदोष से मुक्ति के 5 अचूक उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

November 2025 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24-30 नवंबर, इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab mesh rashi upay 2026: मेष राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा शनि से सुरक्षित

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती 2025: श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में 10 दिलचस्प बातें

अगला लेख