Hanuman Chalisa

हनुमान की भक्ति में बन गया संग्रहालय

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हनुमान की भक्ति में लीन इंदिरानगर निवासी सुनील गोम्बर ने उनकी विभिन्न मुद्राओं के चित्र एवं पुस्तकें एकत्र करते हुए हनुमत संग्रहालय की रचना कर डाली। अब उनके घर ज्येष्ठ माह में हर मंगल के दिन दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगता है। 
 
ज्येष्ठ माह में मंगल को बडा़ मंगल कहा जाता है। सुनील गोम्बर ने बताया कि हनुमान जी को जब नौ व्याकरण की शिक्षा दी जानी थी तो उनका विवाहित होना जरूरी था। ऐसे में उनके गुरु भगवान सूर्य ने अपनी किरणों से सुवर्चना को प्रगट किया जिनसे हनुमान जी का विवाह कराया गया। विवाह के बावजूद हनुमान जी ने ब्रह्मचर्य का ही पालन किया। 
 
गोम्बर के संग्रहालय में हनुमान जी का पत्नी के साथ चित्र समेत करीब डेढ़ हजार से अधिक दुर्लभ तस्वीरें हैं। तस्वीरें विश्व के कई देशों से इकट्ठा की गई हैं।

सुनील ने बताया कि बडे़ मंगल के दिन संग्रहालय में काफी अधिक भीड़ होती है। भक्त आते हैं और हनुमान जी के विविध अलौकिक रूपों के दर्शन करते हैं। 
 
संग्रहालय में हनुमान जी के सिक्के और एक हजार से अधिक पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। बानवाली गली चौक निवासी कृष्ण कुमार चौरसिया ने भी आकर्षक हनुमत संग्रहालय बना रखा है। संग्रहालय में करीब 5 हजार हनुमान जी की तस्वीरें व मूर्तियां हैं जिन्हें कृष्ण कुमार ने खुद ही बनाई हैं। (वार्ता) 



 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ