Hanuman Chalisa

गीता जयंती : गीता के 10 अनमोल वचन

Webdunia
Geeta Jayanti 2023: हिन्दू मान्यता के अनुसार हमारे दिव्य ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता या गीता पाठ से हमें भगवान का सानिध्य प्राप्त होता है। गीता पाठ से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी मनुष्य को अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होने देती है। गीता हमें सद्‍मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं और इस अभ्यासी संसार का सत्य जान लेने के बाद पथभ्रष्ट नहीं होता।

यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है गीता के 10 अनमोल विचार-
 
1. श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।
 
2. श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार क्रोध, वासना और लालच नरक के 3 द्वार हैं। 
 
3. मैं समस्त प्राणियों के ह्रदय में विद्यमान हूं। 
 
4. जो मनुष्य अपने मन को नियंत्रण में नहीं रख सकता वह शत्रु के समान कार्य करता है। 
 
5. मैं सभी प्राणियों को एकसमान रूप से देखता हूं। मेरे लिए ना कोई कम प्रिय है ना ज्यादा, लेकिन जो मनुष्य मेरी प्रेमपूर्वक आराधना करते हैं। वो मेरे भीतर रहते हैं और मैं उनके जीवन में आता हूं। 
 
6. जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है, जितना कि मृत होने वाले के लिए जन्म लेना। इसलिए जो अपरिहार्य है उस पर शोक मत करो। 
 
7. क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है और जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है। 
 
8. सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता तीनों लोक में कहीं भी नहीं है। 
 
9. व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करें।
 
10. इतना कमजोर मत बनो कि कोई आपको तोड़ सके, बल्कि इतना मजबूत बनो कि आप को तोड़ने वाला खुद ही टूट जाए।

ALSO READ: गीता जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

ALSO READ: गीता जयंती : श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण परिचय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Eid ul Azha 2026: कब मनाई जाएगी ईद उल-अज़हा, जानें परंपरा और महत्व

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

पुरुषोत्तम मास 2026: कब समाप्त होगा अधिकमास?

अधिकमास: पुरुषोत्तम मास की आरती

अगला लेख