Hanuman Chalisa

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये 10 कार्य, घर होगा देवी लक्ष्मी का आगमन

Webdunia
kartik purnima 2021
 
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन आता है। भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था, इसी वजह से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं। इसका अन्य नाम गंगा स्नान भी है। इस खास अवसर पर नदी स्नान, दीपदान, पूजा-आरती, हवन तथा दान का बहुत महत्व माना गया है। 
 
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से पूरे वर्ष स्नान करने का फल भी मिलता है। इस तिथि पर किसी भी व्यक्ति को बिना स्नान किए नहीं रहना चाहिए, ऐसी मान्यता है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह दिन प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाया जाता है। 
 
आइए जानें आज के दिन क्या-क्या कार्य करें- Kartik Purnima Remedies
 
1. इस दिन पूरे घर की साफ-सफाई करें, घर को गंदा बिल्‍कुल ना रखें, मान्यतानुसार ऐसा करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्‍मी जी का आगमन होता है। 
 
2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के द्वारों को पुष्‍पमालाओं से सजाएं।
 
3. घर के द्वार के सामने स्वास्तिक बनाएं।
 
4. kartik Purnima कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें।
 
5. इस दिन संभव हो तो चावल, शकर और दूध का दान अवश्य करें अथवा थोड़ी मात्रा में इन्हें नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
 
6. कार्तिक पूर्णिमा पर चांद के दर्शन जरूर करें और मिश्री से बनी खीर का भोग अवश्य चढ़ाएं।
 
7. कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में दीपदान करें। अगर किसी कारणवश आप नदी में दीपदान नहीं कर सकते हैं, तो आसपास के मंदिर में दीपदान अवश्य करें।
 
8. मान्यतानुसार इस दिन गौ दान करने से अनंत पुण्यदायी फलों की प्राप्ति होती है।
 
9. इस दिन घर में दीप जलाने का भी विशेष महत्व होता है। इससे घर की सभी परेशानियां दूर होकर सुखों का वास होता है। 
 
10. इस दिन किया गया गंगा स्‍नान आपको विशेष फल की प्राप्‍ति कराता है, मान्यतानुसार इस दिन आकाश से अमृत वृष्टि होती है और इसी अमृत को पाने के लिए लाखों भक्त तीर्थ स्‍नान करने आते हैं।

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा 2021: Kartik Purnima के दिन अवश्य पढ़ें महालक्ष्मी की यह स्तुति, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा की ये खास 10 बातें, आप भी जानिए। Kartik Purnima

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा

अगला लेख