Hanuman Chalisa

Mahakal Sawari Ujjain: 7 साल बाद 7 सोमवार, बाबा महाकाल की निकलेगी 7 सवारी

Webdunia
श्रावण मास भगवान शिव का माह है।  श्रावण माह 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो चुका है। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थित है, जहां हर श्रावण और भाद्रपद में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस बार 7 वर्ष बाद यह संयोग बन रहा है कि दोनों माह में 7 सोमवार रहेंगे तो बाबा की सवारी भी 7 सोमवार को निकाली जाएगी।
 
 
श्रावण माह का पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त, तीसरा 9 अगस्त, चौथा 16 अगस्त, पांचवां 23 अगस्त को रहेगा। छठा सोमवार 23 अगस्त को रहेगा। 23 अगस्त से भौदो माह अतर्थात भाद्रपद प्रारंभ हो जाएगा। फिर 30 अगस्त श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन सोमवार रहेगा और फिर 6 सितंबर को अंतिम शाही सवारी के दिन सोमवती अमावस्या का महासंयोग बन रहा है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं।
 
हालांकि कोरोना वायरस की महामारी के चलते पिछले साल श्रावण मास में केवल परंपराओं का निर्वहन किया जा सका था। श्रावण महोत्सव लगातार दूसरे साल स्थगित होने की बात कही जा रही है। इस बार भी प्रशासन पारंपरिक मार्ग छोड़कर बीते वर्ष की तरह बड़े गणेश मंदिर के सामने नए मार्ग से सवारी निकालने पर विचार कर सकता है। शाही सवारी पर सोमवती अमावस्या का संयोग होने से शिप्रा स्नान व सवारी के इंतजाम चुनौती पूर्ण होंगे। प्रशासन शिप्रा व सोमकुंड में स्नान तथा शाही सवारी में लोगों के आने पर रोक लगा सकता है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

सुन्नी परंपरा में मोहर्रम की 10वीं तारीख का ऐतिहासिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जून, 2026)

25 June Birthday: आपको 25 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

July Astrology 2026: 4 बड़े ग्रह गोचर बदलेंगे किस्मत, करियर-प्रेम और धन पर पड़ेगा बड़ा असर

अगला लेख