महाशिवरात्रि पर 44 घंटे होंगे भगवान महाकाल के दर्शन

Webdunia
महाशिवरात्रि पर देश-विदेश से आने वाले हजारों भक्तों को सतत् 44 घंटे राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन होंगे। 17 फरवरी को तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलें, जो 44 घंटे बाद 18 फरवरी की रात 11 बजे बंद होंगे। इस दौरान भक्तों को भगवान के विभिन्न रूपों में दर्शन होंगे।
 

 

 
मंदिर प्रशासक जयंत जोशी के अनुसार भक्तों को जल्दी व सुविधापूर्वक दर्शन करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर के आसपास वीडियोवॉल व मेगा स्क्रीन पर भी भगवान के दर्शन होंगे। दर्शन की कतार को निरंतर चलाया जाएगा।
 
न्यू हॉल में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है, कि श्रद्धालुओं को चलते हुए करीब 8 से 10 बार दर्शन हो सकेंगे। सभा मंडप में जल द्वार के यहां जल पात्र की व्यवस्था रहेगी। इसके द्वारा भक्त भगवान को जल-दूध भी अर्पित कर सकते हैं।
 
18 को दिन में भस्म आरती 
 
17 अगस्त की रात्रि में राजाधिराज की महापूजा होगी। इसके बाद सवामन फूल व फलों से भगवान के शीश पर सेहरा सजाया जाएगा। 18 फरवरी सुबह 6 से 11 बजे तक भक्तों को सेहरे के दर्शन होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी। द्दयोदक आरती में भगवान को भोग लगाया जाएगा। वर्ष भर सुबह 7.30 बजे होने वाली द्दयोदक आरती भी शिवरात्रि के अगले दिन दोपहर में होती है।

Show comments

क्या कर्मों का फल इसी जन्म में मिलता है या अगले जन्म में?

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Varuthini ekadashi 2024: वरुथिनी व्रत का क्या होता है अर्थ और क्या है महत्व