Hanuman Chalisa

जानिए पोंगल के बारे में 10 विशेष बातें...

Webdunia
* पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है। तमिल परिवार इस त्योहार को हर्षोउल्लास से मनाते हैं। 


 
* मकर संक्रांति पर नई फसल के आगमन की खुशी में मनाए जाने वाले इस पर्व का अर्थ है खिचड़ी। 
 
* इस दिन नए मटके में नए चावल, नया गुड़ तथा ताजे दूध से मीठी खिचड़ी बनाई जाती है। 
 
 


* यह पर्व 13 जनवरी से प्रारंभ हो जाता है। 13 जनवरी को प्रातः 5 बजे घर की पुरानी चीजों को घर के बाहर जलाया जाता है। तपश्चात इंद्र देवता का पूजन किया जाता है। इसे मोगी पंडी कहते हैं। 
 
* यह फसल की कटाई का उत्‍सव होता है। 
 
* 14 जनवरी को पेरूम पोंगल मनाया जाता है। नए धान की मीठी खिचड़ी इस दिन का मुख्य व्यंजन है।
 
 

* 15 जनवरी को भट्ट पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गौ पूजन होता है। 
 
* 16 जनवरी को तमिल परिवार एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं।
 
*  घर के मुख्‍य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। 
 
* लोग नए कपडे़ पहनते हैं, रिश्‍तेदारों-पड़ोसियों के यहां मिठाई और पोंगल बना कर भेजते हैं। दूध उबाला क्या ऐसा पूछ कर शुभकामनाएं देते हैं। 
 
* पोंगल पर्व तमिलानाडु के अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, मॉरिशस आदि में भी मनाया जाता है। 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा