Dharma Sangrah

Ancient tradition : प्याज से पहले सब्जी नहीं बनाते थे, बच्चे पैदा करने में होता था इस्तेमाल

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (15:50 IST)
Pyaj khane se kya hota hai : प्याज खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही बताए जाते हैं। गर्मी में प्याज खाना फायदेमंद होता है जबकि बारिश में नुकसानदायक माना गया है। प्याज को सब्जी का बगार लगाने में उपयोग करते हैं, इसका सलाद और सब्जी भी बनती है, परंतु क्या आपको पता है कि प्राचीनकाल में प्याज का उपयोग बांझ महिलाओं के लिए भी किया जाता था?
 
प्याज क्यों वर्जित : 
  1. हिन्दू धर्म में व्रतधारी को प्याज और लहसुन खाने का मना किया जाता है, क्योंकि प्याज और लहसुन शरीर में उत्तेजन बढ़ाते हैं। 
  2. यह कामेच्छा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ होते हैं। यह यौन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। 
  3. ये रक्त की चाल और हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं। 
  4. ज्यादा प्याज खाने से गैस, डकार और अपच की समस्या हो जाती है। 
  5. ज्यादा प्याज खाने से मुंह से तेज दुर्गंध आती है और कफ भी बनता है।
  6. गर्भवती महिलाओं को प्याज खाने की मनाही होती है।
प्याज से बच्चा पैदा करने की परंपरा:
  1. कहते हैं कि 5000 साल पहले कांस्य युग में भी प्याज का उपयोग होता था। 
  2. प्राचीन ईजिप्ट में प्याज में प्याज की पूजा करते थे।
  3. मिस्र के राजा प्याज की रिंग को एटरनल लाइफ का प्रतीक मानते थे।
  4. ईजिप्ट के राजा राजा रामसेस चतुर्थ की ममी की आंखों के सॉकेट में प्याज के अंश पाए गए हैं।
  5. प्राचीन सभ्यता के लोग कई तरह के प्याज का उपयोग करते थे। 
  6. 16वीं सदी में योरप के डॉक्टर प्याज से बांझपन का इलाज करते थे।
  7. बांझ महिलाओं को नियमित प्याज खाने को कहा जाता था।
  8. उस दौर में ऐसा माना जाता था कि प्याज खाने से बच्चे पैदा होते हैं। इसलिए वे पशुओं को भी खिलाते थे।

सम्बंधित जानकारी

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर गमी वाले घर जाकर करें ये 3 कार्य तो होगी शुद्धि

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं