Hanuman Chalisa

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

WD Feature Desk
शनिवार, 18 मई 2024 (14:15 IST)
Chankya niti : चाणक्य कहते हैं कि किसी वस्तु की सुगंध को फैलाने के लिए ठंडी बयार की जरूरत होती है, लेकिन व्यक्ति का गुण या योग्यता भी मुंह से कहने की आवश्यकता नहीं वह स्वत : ही प्रसारित होते हैं सुगंध के समान। जिस तरह सुगंध को दबाकर नहीं रखा जा सकता उसी तरह अच्छे गुण भी दबकर नहीं रह सकते। ख्याति की मीठी बयार उसे मिल ही जाती है। इसी प्रकार यदि 4 चीजों का त्याग कर दिया तो अमीर बनने से आपको कोई रोक नहीं सकता।
ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान
1. घमंड : चाणक्य कहते हैं कि घमंड न केवल धन का नाश करता है बल्कि यह रिश्तों और संबंधों का भी नाश कर देता है। घमंडी व्यक्ति के पास लक्ष्मी नहीं आती है। अमीर आदमी को कभी भी रुपयों का घमंड नहीं करना चाहिए। रुपयों का घमंड करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए घमंड को त्यागकर विनम्रता को अपनाने में ही भलाई है। 
 
2. बेईमानी : बेईमानी से कमाया गया पैसा कभी नहीं फलता है। आज नहीं तो कल उसका भुगतान करना ही पड़ता है। इसलिए बेईमानी को और इससे कमाए गए पैसे को त्याग देने में ही भलाई है। जो लोग गलत रास्ते से धन कमाते हैं उन्हें कभी भी सफलता नहीं मिलती है।
chanakya niti kahani
3. वाणी : कड़वे वचन बोलते रहने के पास कोई नहीं टिकता। न धन और न ही रिश्ते। कभी भी कड़वे वचन नहीं बोलना चाहिए। यदि वाणी में मधुरता नहीं है तो आप सफलता से कोसों दूर रहेंगे। कठोर वाणी का त्याग करके मधुर वाणी को अपनाने से सफलता कदम चूमने लगेगी। जीवन भर सफलता मिलती रहेगी। 
ALSO READ: भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने चली शतरंज की चाल, इस चाल के क्‍या मायने हैं?
4. धन का त्याग : चाणक्य के अनुसार जो धन बहुत मेहनत के बाद मिले, जिसके लिए अपने धर्म का त्याग करना पड़े, जिसके लिए शत्रुओं की खुशामद करनी पड़े उस धन का मोह नहीं करना चाहिए। उसका त्याग कर देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: जाने से पहले जरूर करें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेंगे सुरक्षित

अगला लेख