Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

kharmas 2021: खरमास में कर सकते हैं ये शुभ कार्य, जानिए 5 खास बातें

हमें फॉलो करें kharmas 2021: खरमास में कर सकते हैं ये शुभ कार्य, जानिए 5 खास बातें
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021, खरमास (Kharmas) आरंभ हो गया है। हिन्दू धर्म Hindu dharm और ज्योतिष jyotish की दृष्टि से खरमास में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

वैसे तो इस महीने भर में किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को नहीं किया जाता हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में आप अतिआवश्यक शुभ कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। खरमास समाप्ति के बाद रोक लगे सभी तरह के शुभ कार्यों को पुन: शुरू किया जाता है। 

 
यहां जानिए किन परिस्थितियों में कर सकते हैं शुभ कार्य- Kharmas shubh karya
 
1. नियमित किए जाने वाले शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान में खरमास का कोई बंधन नहीं होता। 
 
2. अगर कुंडली में बृहस्पति धनु राशि में हो तो इस स्थिति में भी इस माह में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
 
3. यदि आप गया तीर्थ पर किसी का श्राद्ध करना चाहते हैं तो इसमें खरमास का कोई बंधन नहीं होता।
 
4. अन्नप्राशन, सीमान्त और जातकर्म आदि कर्म पहले से ही तय होने पर इस अवधि में किए जा सकते हैं।
 
5. अगर आप प्रेम-विवाह करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं। खरमास कोर्ट मैरिज में किसी प्रकार से बाधक नहीं बनता।
 
अत: इस प्रकार के कार्य आप खरमास करके भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

webdunia
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब है साल 2021 की अंतिम संकष्टी चतुर्थी, जानिए पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र एवं तारीख