Hanuman Chalisa

चाणक्य के अनुसार करोड़पतियों को भी कंगाल बना देती हैं ये 5 गलतियां

WD Feature Desk
मंगलवार, 25 जून 2024 (15:24 IST)
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीति वाली पुस्तक में धनवान बनने के कई सुविचार लिखे हैं तो कंगाल बनने के भी कई कारणों को उल्लेख मिलता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि 5 ऐसी भूल या गलतियां हैं तो धनवान से भी धनवान व्यक्ति को कंगाल बना सकती है। यदि आप नए नए अमीर बने हैं तो आपके लिए इन्हें जानना जरूरी है।ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार किसी श्राप से कम नहीं है मात्र ये एक आदत
 
1. घमंड: आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को कभी भी पैसों का घमंड नहीं करना चाहिए। बहुत से लोगों के पास धन-संपत्ति आने के साथ ही घमंड भी आ जाता है। ऐसा व्यक्ति कड़वे वचन भी कहने लगता है। ऐसे लोगों से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। फिर उनकी कंगाली के दिन शुरू होते हैं।  ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद
 
2. फिजूलखर्ज: आचार्य चाणक्य के अनुसार धन-संपत्ति आते ही व्यक्ति अनावश्यक खर्च करने लग जाता है जो कि आगे चलकर कंगाली का कारण बन सकता है। इसलिए अत्यंत आवश्यक कार्यों में खर्चा करें और बचत की ओर ध्यान दें।ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा
 
3. बुरी आदतें: चाणक्‍य नीति कहती है कि पैसा आते ही व्यक्ति नए नए शौक पालने लगता है। वह मजा मस्ती में रुपए उजाड़ता है। खासकर यदि बुरी आदत लग जाएग तो बुरी आदतें व्‍यक्ति को बहुत तेजी से गर्त में ले जाती है। जैसे नशा, जुआ, अयैय्शी जैसी आदतों के चक्‍कर में व्‍यक्ति दिन-रात पैसा लुटाता है। ऐसा व्‍यक्ति करोड़पति भी हो तो उसे कंगाल बनने से कोई रोक नहीं सकता।ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
 
4. कड़वे वचन : पैसा आने के बाद कई लोगों का बोलचाल और व्यवहार बदल जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे स्थान पर लक्ष्मी जी कभी नहीं टिकतीं जहां किसी का अपमान किया जाता है और कटु वचन बोले जाते हो। 
 
5. क्रोध : क्रोध मनुष्‍य का अंधा बना देता है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। आर्थिक स्थिती में सुधार होने के बाद मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए। उसे विनम्रता का परिचय देना चाहिए। ऐसा न करने से धन-संपत्ति आदि सबकुछ नष्ट हो सकता है।ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख