Hanuman Chalisa

तुलसी जी की पूजा के 10 लाभ आपको पता होना चाहिए

Webdunia
Tulsi Worship
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन तुलसी (tulsi) के पौधे में जल अर्पित करना और पूजन करना हमारी प्राचीन परंपरा है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है। धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती। अत: हमें विशेष तौर पर प्रतिदिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए। मान्यता नुसार तुलसी का पूजन करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है तथा तुलसी पूजन के बहुत लाभ भी मिलते हैं। यहां पढ़ें 10 लाभ- 
 
तुलसी पूजन के 10 लाभ-tuls pujan ke labh
 
1. जल में तुलसीदल (पत्ते) डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है और जो व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है।हिंदू मान्यताओं में तुलसी के बारे में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है। 
 
2. जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है। 
 
3. हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी के बारे में कहा गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है। 
 
4. तुलसी मंत्र और विष्णु मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का जाप करने से घर में पवित्रता आती है तथा सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। 
 
5. माना जाता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। 
 
6. घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। 
 
7. इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
8. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
9. तुलसी वास्तु दोष भी दूर करने में सक्षम है। अगर सही दिशा में तुलसी लगी हो तो उसके कई सारे लाभ वहां रहने वालों को मिलते हैं।
 
10. दही के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसके सेवन से दिन भर कार्य में मन लगा रहता है, तनाव दूर होता है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

Tulsi Worship


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

03 June Birthday: आपको 3 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

मिथुन संक्रांति 2026: कब है, क्या है इसका धार्मिक महत्व और पुण्य फल?

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख