Hanuman Chalisa

मुसीबत की सूचना देती है तुलसी, पढ़ें वैज्ञानिक कारण

Webdunia
हिन्दू परंपरा के अनुसार प्रत्येक घर के अंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। तुलसी को हमारे धर्म में देवी का स्थान दिया गया है, और मां लक्ष्मी के रूप में इसकी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा नकारात्मक उर्जा से घर-परिवार की रक्षा ही नहीं करता बल्कि आने वाली मुसीबतों से आगाह भी करता है। आइए जानते हैं कैसे - 
 

 
दरअसल ऐसा माना जाता है, कि जिस घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है, वहां तुलसी का पौधा जीवित नहीं रहता। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है, कि जि‍स घर पर मुसीबत आने वाली होती है, या किसी प्रकार की हानि होने वाली होती है, उस घर की लक्ष्मी अर्थात तुलसी चली जाती है, या यूं कहें कि सूख जाती है।

कई बार इस तरह के उदाहरण भी सामने आए हैं, कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा भरा नहीं रहता, या बार-बार लगाने के बाद भी सूख जाता है, वहां सुख-समृद्धि नहीं होती और कि‍सी न किसी प्रकार की समस्याएं लगी ही रहती हैं। क्योंकि जहां पर दरिद्रता, गंदगी, अशांति, क्लेश होता है, वहां पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। 
इस बारे में ज्यार्तिविदों का कहना है, कि ऐसा बुध ग्रह के कारण बुध ग्रह के कारण होता है, हरा रंग जिसका प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बुध ग्रह को पेड़-पौधों वनस्पतियों का कारक माना जाता है और हरे रंग पर बुध का प्रभाव होता है।
 
दरअसल बुध एक ऐसा ग्रह है, जो अन्य ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभावों को हम तक पहुंचाता है। इसके अनुसार अगर कोई ग्रह शुभ फल प्रदान करता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव बुध से संबंधि‍त वस्तुओं पर भी अवश्य पड़ेगा। और अगर कोई ग्रह अपना अशुभ फल प्रदान करता है, तो इसका असर बुध की कारक वस्तुओं पर नकारात्मक तरीके से होता है। 
 
यही कारण है, कि जब किसी ग्रह के अशुभ परिणामों से किसी प्रकार की हानि, परेशानी या समस्या की संभावना होती है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव उस ग्रह से संबंधि‍त वनस्पतियों और घर के पेड़ पौधों पर भी वैसा ही पड़ता है। ऐसे में उस ग्रह का नकारात्मक प्रभाव बुध के प्रभावी रंग की चीजों पर भी नकारात्मक ही होता है । तुलसी भी इन्हीं में से एक है, और उसका रंग भी हरा होता है, इसलिए इसके सूखने या न फलने फूलने को परेशानी, मुसीबत या अनहोनी से जोड़कर देखा जाता है। 

अगर कोई ग्रह शुभ फल देता है तो उसके शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा उत्तरोत्तर बढ़ता रहता है। बुध के प्रभाव से पौधे में फल फूल लगने लगते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

22 June Birthday: आपको 22 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जून, 2026)

21 June Birthday: आपको 21 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय