वाशिंगटन डी.सी. के हृदय में आयोजित होने जा रहा है एक वैश्विक महोत्सव: विश्व संस्कृति महोत्सव 2023

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (14:00 IST)
Vishwa sanskriti mahotsav 2023 art of living: इस सप्ताह के अंत में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे विश्व की दृष्टि अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. पर होगी। अमेरिकी राजधानी, विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय और भव्य उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के 'विश्व संस्कृति महोत्सव' के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। 
 
प्रतिष्ठित वक्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव महामहिम, बान की मून, भारत के विदेश मंत्री, माननीय एस. जयशंकर, यूएस सर्जन जनरल माननीय डॉ. विवेक मूर्ति, अमेरिकी सीनेटर माननीय रिक स्कॉट, माननीय नैन्सी पेलोसी तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द सहित कई अन्य पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष और नेतागण सम्मिलित हो रहे हैं।
 
अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है, जो नेशनल मॉल में एकत्रित होगी। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह होगा।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रदर्शन सम्मिलित हैं:
नेशनल मॉल में ही मार्टिन लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध 'आई हैव ए ड्रीम' वक्तव्य दिया था। उससे एक शताब्दी पहले, शिकागो में प्रथम विश्व धर्म संसद में, स्वामी विवेकानंद ने एक प्रभावशाली भाषण दिया था जिसने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया था। उन्होंने वहाँ दुनिया के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने भाइयों और बहनों के रूप में संबोधित किया था और धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता को समाप्त करने का आह्वान किया था।
 
29 सितंबर, 2023 को नेशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर 'एक विश्व परिवार' के सन्देश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे।
 
प्रसिद्ध और लजीज व्यंजन :
भोजन जितना लोगों को एक दूसरे के निकट लाता है, उतना कुछ और नहीं जोड़ता है, और इसलिए इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई प्रसिद्ध और लजीज व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस महोत्सव को जो बात विशेष बनाती है, वह है उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देने की प्रतिबद्धता।
 
अनुराग त्रिपाठी
9826084990
मीडिया प्रभारी (आर्ट ऑफ़ लिविंग, मध्य प्रदेश)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

sawan somwar 2025: सावन का पहला सोमवार कब है? इस दिन क्या करें, पूजा का शुभ मुहूर्त

पंढरपुर यात्रा कब और क्यों निकाली जाती हैं, जानें इतिहास

मोहर्रम मास 2025: जानें मुहर्रम का इतिहास, धार्मिक महत्व और ताजिये का संबंध

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सभी देखें

धर्म संसार

29 जून 2025 : आपका जन्मदिन

29 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

अगला लेख