ऋषियों के ऋषि थे महर्षि वाल्मीकि

Webdunia
FILE

महर्षि वाल्मीकि डाकू नहीं बल्कि ऋषियों के ऋषि, योगियों के योगी तथा संगीतज्ञों के संगीतज्ञ थे। उनके नाम का अन्य कोई व्यक्ति डाकू या अपराधी हो सकता है। वाल्मीकि वेदों के ज्ञाता थे। उन्होंने चारों वेदों की शिक्षा रामायण में निहित कर दी थी।

महर्षि वाल्मीकि ने संप्रदाय और जाति से दूर सभ्य समाज की परिकल्पना दी है। योग और यज्ञ एक ही है तथा इनसे विनाश को टालने के साथ शरीर को विकार मुक्त किया जा सकता है। पुरुषार्थ से देह को ऊपर उठाया जा सकता है। जिस व्यक्ति में पुरुषार्थ होगा, वह क्रियाशील, अनुशासित व परोपकार करने वाला व्यक्ति होगा।

विश्व का निर्माता एक ही ईश्वर है। उसी एक ईश्वर को अनेक नामों से जाना व पुकारा जाता है। ऐसे ही ऋषि वाल्मीकि ने सभ्य समाज की परिकल्पना हमारे रूबरू साकार की है।

महाकाव्य रामायण के रचयिता वाल्मीकि अपराधी नहीं बल्कि संतत्व को प्राप्त रचनाकार हैं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों को सच्चाई के साथ व्यक्त किया है।

FILE
ऐसे महान आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में रामायण की रचना करके राम के जीवन, आदर्शों, सिद्घांतों व नीतियों का वर्णन किया है।

युवा पीढ़ी रामायण जैसे विश्व प्रसिद्घ महाकाव्य पढ़कर समाज की दिशा बदल सकती है।

Show comments

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Saat phere: हिंदू धर्म में सात फेरों का क्या है महत्व, 8 या 9 फेरे क्यों नहीं?

Darsh amavasya 2024: दर्श अमावस्या क्या है, जानें महत्व और पूजन के मुहूर्त

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?