कैसे प्राप्त करें खुशी...!

परमात्मा का मार्ग ही दिलाएगा सच्ची खुशी

Webdunia
FILE

वर्तमान युग में हर मनुष्य धन इकट्ठा करने की दौड़ में शामिल हो गया है। वह सिर्फ सांसारिक सुख खोजने में लगा है। भौतिक वस्तुएं एकत्रित करने में जुटा है। हर मनुष्य यही सोचता है कि थोड़ा अच्छा धन इकट्ठा कर लूं। अपने व्यापार को आगे बढ़ा लूं, फिर मेरे पास सबकुछ होगा।

वह मानता है कि परमात्मा को तो कभी भी प्राप्त किया जा सकता है, आज मैं अपनी सारी दुनिया भर की जरूरते पूरी कर लूं। फिर भगवान को भी मना लूंगा, लेकिन वह इस बात की तरफ ध्यान ही नहीं देना चाहता कि ऐसा करते-करते ही एक दिन बूढ़ा हो जाएगा, उसका शरीर, तन-मन सबकुछ साथ छोड़ने लगेगा। तब वह भगवान को पाने लायक भी नहीं रह पाएगा।

आज का मनुष्य धन जोड़ने के चक्कर में जिस भगवान को पाकर सब कुछ पाया जा सकता है, उसे छोड़ता जा रहा है और जिस धन को पाकर इंसान सब कुछ खो देता है उसको इकट्ठा करने में लग गया है।

FILE
लेकिन कुछ ऐसा भी हैं जिनको अपनाकर आप अपनी खुशियों को कायम रखते हुए ईश्वर को पा सकते है।

* जीवन में कभी भी खुद की खुशी के लिए माता-पिता को दुखी न करें।

* धन के पीछे न भागकर अपने परिवार व बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें।

* खुशी पाने के लिए यह न सोचें कि लोग क्या कहेंगे? जो आपके मन में हैं, वही करें।

* निरंतर ईश्वर की प्रार्थना करते रहें। प्रार्थना करने से तनाव कम होता है। नकारात्मक विचार अपने आप दूर चले जाते है।

* अगर मन में आस्था है तो ईश्वर मदद करता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

* देने में बहुत खुशी मिलती है। इसलिए देने की आदत डालें। गरीब, असहाय लोगों की सहायता करें।

- राजश्र ी

Show comments

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय और शुभ मुहूर्त जानिए

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा गुजरेगा आपका दिन, जानें 29 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल

29 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

29 अप्रैल 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 29-05 May: मई माह की शुरुआ‍‍त में किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा, जानें 12 राशियां