मकर संक्रांति पर्व

Webdunia
ND

* धर्म सिन्धु ग्रंथ के अनुसार- संक्रांति पर्व के दिन सफेद तिल से देवताओं का तथा काले तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए। मकर संक्रांति वाले दिन शिवलिंग पर शुद्ध घी का अभिषेक करने से महाफल प्राप्त होता है। इस दिन शंकरजी के मंदिर में तिल्ली के तेल के दीये अवश्य जलाना चाहिए।

* वायुपुराण के अनुसार- मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर दूर्वा, दधि, मक्खन, गोबर, यव, रक्त चंदन, लाल फूल, जल सहित कलश सवत्सौ, गौ बैल, मृतिका, धान्या को पीपल के वृक्ष को स्पर्श कराकर दोनों हाथ को आकाश मंडल की ओर उठाकर सूर्य को प्रणाम करना चाहिए।

* ब्रह्मांड पुराण के अनुसार- यशोदा माँ ने मकर संक्रांति के अवसर पर दधि मंथन कर दान किया था। तभी उन्हें पुत्र के रूप में स्वयं श्रीकृष्ण भगवान प्राप्त हुए थे।

* शिव रहस्य ग्रंथ के अनुसार- मकर संक्रांति के दिन तिल और सरसों का दान करने की बात कही गई है।

* कालिका पुराण के अनुसार- उत्तरायण में सदैव तिल्ली का हवन करना श्रेष्ठ बताया है। जिस व्यक्ति का जन्म उत्तरायण में हुआ हो उसे भगवान के मंदिर में और ब्राह्मण को स्वर्ण सहित तिल्ली दान करने पर कभी दुःख और शोक नहीं होगा।

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, गुड़, तिल्ली, दान, स्नान और यज्ञ का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दिया गया दान इस जन्म एवं अगले जन्म में करोड़ों गुना होकर मिलता है।

संक्रांति के दिन तिल का उपयोग 6 प्रकार से किया जाता है अर्थात तिल का उबटन, जल में मिले तिल से स्नान, तिल से हवन, तिल मिश्रित जल को पीना, तिल का दान, तिल को खाना चाहिए।

तिल्ली को ग्रंथों में पापनाशक बताया है। इसी दिन पवित्र नदियों में स्नान की भी परंपरा है। संक्रांति से ही सूर्य उपासना प्रारंभ करना शुभ फलदायक है।

Show comments

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Vaishakha amavasya : वैशाख अमावस्या पर स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्त

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Varuthini ekadashi: वरुथिनी एकादशी का व्रत तोड़ने का समय क्या है?

Guru asta 2024 : गुरु हो रहा है अस्त, 4 राशियों के पर्स में नहीं रहेगा पैसा, कर्ज की आ सकती है नौबत

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा

कालाष्टमी 2024: कैसे करें वैशाख अष्टमी पर कालभैरव का पूजन, जानें विधि और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 01 मई: 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है माह का पहला दिन