क्रिसमस 2022 पर इन 10 जगहों पर घूमने जाने का कर सकते हैं प्लान

अनिरुद्ध जोशी
Christmas tours 2022: भारत में करीब ढाई करोड़ लोग क्रिश्चियन रहते हैं जो कि मूल रूप से भारतीय ही हैं। भारत में सबसे ज्यादा ईसाई केरल, इसके बाद तमिलनाडु, फिर मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, पश्‍चिम बंगाल और अंत में गोवा और मुंबई में इस धर्म के लोग ज्यादा रहता है। यहां पर क्रिसमय त्योहार की धूम रहती है। आओ जानते हैं देश की खास 10 जगह जहां पर घूमने जाया जा सकता है।
 
1. गोवा : गोवा में क्रिसमस मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। यहां पर इस पर्व का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। यहां पर रिस मगोस चर्च, से कैथेड्रल चर्च, बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च को देखना अद्भुत होगा।
 
2. मुंबई : गोवा के पास ही मुबंई में भी क्रिसमस पर्व की धूम रहती है। यहां के चर्चो को भी बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां पर बड़े पैमाने पर रोमन कैथोलिक आबादी और पुर्तगाली विरासत को देखा जा सकता है।
 
3. केरल : केरल में समुद्री तट पर क्रिसमय का नजारा देखना हो तो तृश्शूर (थ्रिस्सुर) या कोवलम जाएं। सेंट थॉमस चर्च देखना है तो थ्रिस्सुर के पास कोडुन्गल्लुर जाना पड़ेगा। मलयात्तूर और वल्लारपदम चर्च भी घूमने जा सकते हैं।
4. शिलॉन्ग : मेघालय की राजधानी शिलांग में कैथिडरल कैथोलिक चर्च है। यहां पर भी प्रकृति के साथ ही क्रिसमय का आनंद लिया जा सकता है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
 
5. कन्याकुमारी : हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में ईसाईयों की जनसंख्या बहुत हो चली है। तमिलनाडु के इस क्षेत्र में ईसा मसीह के शिष्य सेंट थॉमस ने एक चर्च स्थापित किया था। यहां पर भी चर्चों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाकर क्रिसमस मनाया जाता है। अरियालुर में भी घूम सकते हैं। इसके अलावा कोच्चि में क्रिसमस कार्निवाल लगता है। 
 
6. पांडिचेरी : यहां पर कभी फ्रांसिसियों का शासन था। यहां पर समुद्र तटों से लेकर चर्चों तक काफी भीड़ रहती है। यहां पर सेक्रेट हार्ट ऑफ जीसस, कैथेड्रल, एग्लाइस डे नार्टे डेमे एइस एंजल चर्च देखने लायक हैं। फ्रांस के मिशनरियों ने 16वीं से 17वीं सदी के बीच चर्च बनाकर यहां के हजारों लोगों को क्रिश्‍चियन धर्म में लाए।
 
7. कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल के कोलकाता में भी क्रिसमय की धूम रहती है। यहां के पार्क स्ट्रीट पर क्रिसमय का नजारा देखते ही बनता है।
 
8. शिमला : यदि आप क्रिसमय के मौके पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो शिमला जाएं। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी। 
 
9. बेंगलुरु : कर्नाटक के प्रमुख शहर बेंगलुरु में ब्रिटिश या फ्रांसीसी प्रभाव वाले कई चर्च है। यहां पर ब्रिगेड रोड पर सेंट पैट्रिक चर्च और होसुर पर ऑल सेंट्स चर्च प्रमुख चर्च है, जहां क्रिसमय की धूम रहती है।
 
10. मिजोरम : यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा चर्च बन रहा है। यहां पर 87 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करने लगे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख