Festival Posters

मंगलदेव और अमलनेर का क्या है कनेक्शन? जानिए खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (15:59 IST)
Mangalgraha Mandir Amalner: मंगल ग्रह के देवता हैं मंगलदेव। मंगल देव को भूमि पुत्र कहा गया है। कुंडली में मंगल दोष हैं तो मंगल की शांति कराई जाती है। मंगल की शांति का एक खास स्थान उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर है और दूसरा जलगांव के पास अमलनेर में बताया जाता है। अमलनेर में स्थित मंदिर को भी बहुत प्राचीन माना जाता है।
 
- अमलनेर में श्री मंगल देवता के स्थान को प्राचीन और जागृत स्थान माना जाता है। यहां पर मंगलवार को लाखों भक्त पूजा और दर्शन करने आते हैं। यहां उनका मंगल दोष भी शांति होता है और मंगल देव की कृपा से मनोकामना भी पूर्ण होती है।
 
- माना जाता है कि यहां स्थित मंदिर का पहली बार 1933 में जीर्णोद्धार हुआ था। लेकिन की मूर्ति बहुत ही प्राचीन मानी जाती है। इसे स्वयंभू मूर्ति माना जाता है। 1999 में इस जगह को पूर्ण रूप से साफ और स्वच्छ करके एक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया गया। मंदिर के चारों ओर प्राकृतिक सौंदर्य को देखा जा सकता है।
 
 
- मंदिर क्षेत्र में भक्तों के रहने, ठहरने और दर्शन करने की उचित व्यवस्था है। इसी के साथ खाने की भी उत्तम व्यवस्था है। यहां पर पीने का पानी एकदम शुद्ध मिलेगा। यहां पर किसी भी प्रकार का वीआईपी दर्शन नहीं होता है और न ही दर्शन या प्रसाद के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लिया जाता है। सभी कुछ नि:शुल्क है।
 
- मंदिर क्षेत्र में ही सुंदर गार्डन और प्राकृतिक स्थान है। यह लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट और पर्यटक के रूप में भी प्रसिद्ध हो चुका है। परिसर या मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंदिर प्रबंधन की अनुमति जरूरी है।
 
- मंदिर क्षेत्र या परिसर में स्थित दुकानों पर ही पूजा सामग्री आदि सामान उचित मूल्य पर मिलते हैं। यहां किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
कैसे पहुंचे श्री मंगल देव मंदिर अमलनेर महाराष्ट्र | how to reach shri mangal dev graha mandir amalner maharashtra:
 
 
- जलगांव से अमलनेर की दूरी | jalgaon to amalner distance: यहां पहुंचने के लिए आप महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। अमलनेर जलगांव जिले में ही स्थित एक गांव है। अमलनेर जलगांव से 58.1 किमी दूर है।
 
- धुले से अमलनेर की दूरी | dhule to amalner distance: आप यहां जाना चाहते हैं तो धुले नामक शहर पहुंचकर भी यहां से सड़क मार्ग से जा सकते हैं। धुले अमलनेर 36.4 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
 
- अमलनेर से मंगलदेव मंदिर की दूरी | amalner to mangal dev mandir distance: अमलनेर गांव से श्री मंगल ग्रह के लिए मंदिर रास्ता करीब 2.5 किलोमीटर दूर का है। मंदिर तक के लिए कई वाहन उपलब्ध हैं।
 
 
पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चौपड़ा रोड़, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

सभी देखें

धर्म संसार

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

अगला लेख