मैं लक्ष्मी हूं और यहां से जा रही हूं : राजा सत्यदेव की कथा

Webdunia
एक दिन राजा सत्यदेव अपने महल के दरवाजे पर बैठे थे तभी एक स्त्री उनके घर से उनके सामने से गुजरी।
 
राजा ने पूछा, 'देवी! आप कौन है और इस समय कहां जा रही हैं?'
 
उसने उत्तर दिया, 'मैं लक्ष्मी हूं और यहां से जा रही हूं।' राजा ने कहा, 'ठीक है, शौक से जाइए।'
 
कुछ देर बाद एक अन्य नारी उसी रास्ते से जाती दिखाई दी। राजा ने उससे भी पूछा, 'देवी! आप कौन है?'
 
उसने उत्तर दिया, 'मैं कीर्ति हूं और यहां से जा रही हूं।'
 
राजा ने गहरी सांस छोड़ते हुए कहा, 'जैसी आपकी इच्छा।'
 
थोड़ी देर के बाद एक पुरुष भी उनके सामने से होकर जाने लगा।
 
राजा ने, उससे भी प्रश्न पूछा, 'आप कौन हैं?'
 
पुरुष ने उत्तर दिया, 'मैं सत्य हूं। मैं भी अब यहां से जा रहा हूं।' राजा ने तुरंत ही उसके पैर पकड़ लिए और प्रार्थना करने लगा कि 'कृपया आप तो न जाएं?' 
 
राजा सत्यदेव के बहुत विनती करने पर सत्य मान गया और न जाने का आश्वासन दिया। कुछ देर के बाद राजा सत्यदेव ने देखा कि लक्ष्मी एवं कीर्ति दोनों ही वापस लौट रही हैं।
 
राजा सत्यदेव ने पूछा, 'आप कैसे लौट आईं?' दोनों देवियों ने कहा, 'हम उस स्थल से दूर नहीं जा सकतीं, जहां पर सत्य रहता है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख