जब चतुर्थी के चांद से कुपित हुए श्री गणेश... पढ़ें रोचक कथा

Webdunia
एक बार की बात है, गणेश जी अपने जन्मदिन यानी चतुर्थी के अवसर पर अपने एक प्रिय भक्त के यहां भोजन के आमंत्रण पर गए। वहां उन्होंने भरपेट भोजन किया और अपने आराधकों को सुख-प्राप्ति के भरपूर आशीर्वाद दिए। इसके बाद वे अपनी सवारी चूहे के ऊपर चढकर शिवलोक की तरफ चल दिए। तभी एक सांप ने उनका रास्ता काट दिया। चूहे तो सांप के प्रिय भोजन होते हैं। गणेश जी की छोटी सी सवारी चूहा सांप से बहुत डर गया और भाग खड़ा हुआ।

गणेश जी लड़खड़ा कर गिर पड़े और उनका गोलमटोल शरीर लुढ़कने लगा। रात का समय था और आसमान में चतुर्थी का चांद चमचमा रहा था। यह दृश्य देखकर चांद से रहा ना गया और जोर-जोर से ठहाके मारकर हंस पड़ा। यह देखकर गणेश जी के गुस्से का ठिकाना ना रहा। सांप को सबक सिखाने के बाद गणेश जी मखौल उड़ाते चांद की तरफ दौड़ पड़े। गुस्से से लाल गणेश जी को देखकर चांद भाग खड़ा हुआ और डरकर अपने महल में छिप गया। 
रात का समय था। चांद के छिप जाने के कारण चारों तरफ अंधेरा छा गया। पृथ्वी पर लोग परेशान हो गए। सभी देवों ने गणेश जी से धरती पर शांति लाने की प्रार्थना की और यह आग्रह किया कि चंद्रमा को क्षमा कर दें। अंततः गणेश जी पिघल गए और चांद को अपने क्रोध से मुक्त किया। पर जाते-जाते उसे एक शाप भी दे गए। चूंकि चां द एक चोर की तरह अपने महल में छुप गया था, जैसे उसने कोई अपराध किया हो। इसीलिए अगर कोई गणेश जी के जन्मदिन वाली चतुर्थी पर चांद का दर्शन करेगा, तो वह भी चोर कहलाएगा। यही कारण है कि आज भी लोग गणेश चतुर्थी के अवसर पर चांद की तरफ नहीं झांकते। 

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख