Hanuman Chalisa

कविता : उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता

Webdunia
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान हैं आंखें
हर तरह के जज्बात का, ऐलान हैं आंखें
शबनम कभी शोला कभी, तूफान हैं आंखें
 
आंखों से बड़ी कोई तराजू नहीं होती
तुलता है बशर जिसमें, वह मीजान है आंखें
 
आंखें ही मिलाती है जमाने में दिलों को
अनजान हैं हम तुम अगर, अनजान हैं आंखें
 
लब कुछ भी कहें इससे हकीकत नहीं खुलती
इंसान के सच झूठ की पहचान हैं आंखें
 
आंखें न झुकें तेरी किसी गैर के आगे
दुनिया में बड़ी चीज मेरी जान हैं आंखें
 
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान है आंखें।

ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर कविता : इतने वर्षों में, क्या खोया क्या पाया है

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व सांसद बृजभूषण की कोठी देखकर भौंचक रह गए Ashton Hall, अखाड़े में भी उतरे US फिटनेस इन्फ्लूएंसर

बंगाल चुनाव में बड़ा खेल: वोटिंग से 2 दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम

'एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा यूपी का पारंपरिक स्वाद

राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी: 'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान, मार झेलेंगे किसान-मजदूर

अगला लेख