rashifal-2026

Republic Day पर पड़ रहा है लॉन्ग वीकेंड? इंदौर की इन 5 जगह पर जाना न भूलें

इंदौर के आसपास की जगह आपके मूड को कर देंगी तरोताजा

WD Feature Desk
Places Near Indore
  • गंगा महादेव मंदिर
  • हत्यारी खोह
  • देवास टेकरी
  • जानापाव 
  • पातालपानी
हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024)  मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत का पहला संविधान लागू हुआ था। आजादी के कई संघर्ष और संविधान निर्माताओं की मेहनत से हमने अपना संविधान लागू किया गया। साथ ही इस दिन स्कूल, ऑफिस  और अन्य संस्था की छुट्टी होती है। अगर आप भी इस दिन लॉन्ग वीकेंड की तैयारी कर रहे हैं तो इंदौर के आस-पास इन जगह पर जा सकते हैं। ALSO READ: Republic Day Parade 2024 Live: भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों मुख्‍य अतिथि
 
इंदौर के आसपास कई ऐसी जगह हैं जो आपका मन मोह लेंगी। अपने डेली रूटीन से ब्रेक लें और पैक कर लें अपना बेक। आप इन खुबसूरत जगह पर परिवार के साथ भी जा सकते हैं। साथ ही इंदौर के आस-पास इन जगह (Places Near Indore to Visit) को एक्स्प्लोर करना बिलकुल न भूलें। चलिए जानते हैं इस वीकेंड आप कहां जा सकते हैं घूमने...
इंदौर के पास पर्यटन स्थल | Places to visit near Indore 
 
1. गंगा महादेव मंदिर : इंदौर के पास धार जिले में तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर स्थित है जो इंदौर के लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है और यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही रह जाओगे।
 
2. हत्यारी खोह : इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर हत्यारी खो नामक स्थान है, जहां ऊंचाई से गिरने वाला झरना और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोग आते है। हालांकि यह खतरे वाली जगह है। कंपेल से होते हुए तेलीया खेड़ी में वाहन खड़ा करके करीब 2 किलोमीटर अंदर कच्चे रास्ते से आपको पैदल ही यहां पहुंचना होता है।
 
3. देवास टेकरी : इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देवास नगर में माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां पर आप घूमने, दर्शन करने के साथ ही पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़, नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हो।
 
4. जानापाव : इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर महू शहर से करीब 17 किमी दूर विंध्याचल पर्वतमाला के एक पर्वत को जानापाव कहते हैं। यहां की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली और उनके पिता महर्षि जमदग्रि की तपोभूमि को देखने लोग आते हैं। जानापाव, इंदौर की महू तहसील के हासलपुर गांव में स्थित है। जानापाव की पहाड़ी से साढ़े सात नदियां निकली हैं, इनमें कुछ यमुना व कुछ नर्मदा में मिलती हैं।
 
5. पातालपानी : पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है यह स्थान।
ALSO READ: Republic Day Parade: सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड कहां हुई थी?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Protests : ईरान से भारतीयों को एयरलिफ्ट करेगी सरकार, 16 जनवरी से शुरू हो सकता है ऑपरेशन

Indian Coast Guard की बड़ी कार्रवाई, भारतीय समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त, 9 क्रू सदस्य हिरासत में

बिकनी इमेज बनाने से Grok AI का इंकार, imaginary characters पर नहीं लागू हुआ नियम, क्या बोले Elon Musk

हिमाचल में भीषण अग्निकांड, LPG सिलेंडर में हुआ विस्‍फोट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

नीदरलैंड के महापौर नागपुर की गलियों में खोज रहे अपनी मां, 41 साल पहले इस घटना ने कर दिया था अलग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बीएमसी समेत महाराष्‍ट्र की 29 नगर निगमों में चुनाव रिजल्ट आज

वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, क्या बोली नोबेल समिति

हिंसा का निर्देश देने वाले ईरानी अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका ने खोला मोर्चा, ब्लैक लिस्ट हुए कई कमांडर

Iran Protests : ईरान से भारतीयों को एयरलिफ्ट करेगी सरकार, 16 जनवरी से शुरू हो सकता है ऑपरेशन

CM डॉ. मोहन यादव ने PM से की मुलाकात, गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भूमिपूजन का दिया न्योता

अगला लेख