Hanuman Chalisa

रूसी गोला फेंक खिलाड़ी से छिना रजत पदक

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2016 (11:40 IST)
रियो डि जेनेरियो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने डोपिंग के लिए रूस की एवगेनिया कोलोद्को से 2012 के लंदन ओलंपिक में जीता गया उनका रजत पदक छीन लिया है। पिछले ओलंपिक से अयोग्य करार दी गई वे दूसरी पदकधारी हैं।
 
लंदन और 2008 के बीजिंग खेलों में लिए गए नमूनों की नई जांच के बाद पकड़े गए पदक विजेताओं की बड़ी होती सूची में एवगेनिया नया नाम है। आईओसी ने कहा कि रूसी गोलाफेंक खिलाड़ी के डोपिंग नमूने में 2 प्रतिबंधित पदार्थ- टुरिनाबोल और हार्मोन बढ़ाने वाला इपामोरेलिन पाए गए थे।
 
एवगेनिया प्रतिस्पर्धा में तीसरे स्थान पर रही थीं लेकिन ओलंपिक खत्म होने के एक हफ्ते बाद बेलारूस की विजेता नादजेया ओस्तापचुक के डोप टेस्ट में असफल होने के बाद उन्हें कांस्य की जगह रजत पदक मिल गया। न्यूजीलैंड की वेलेरी एडम्स अब नई स्वर्ण पदक विजेता और चीन की गोंग लिजिआओ रजत पदक विजेता हैं।
 
आईओसी ने रूसी ओलंपिक समिति को आदेश दिया कि पदक, पदकधारी का पिन और डिप्लोमा जितनी जल्दी संभव हो उतनी जल्दी आईओसी को लौटा दिए जाएं। इससे पहले रूस की 4x100 मीटर महिला रिले टीम ने डोप टेस्ट में असफल होने के बाद बीजिंग ओलंपिक का स्वर्ण और 4x400 मीटर टीम ने रजत पदक गंवा दिए। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख