Hanuman Chalisa

सबसे अधिक सर्च की जाने वाली खिलाड़ी बनीं सिंधु

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2016 (08:14 IST)
गुवाहाटी। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। आज हर व्यक्ति सिंधु, उनके कोच गोपीचंद और बैडमिंटन पर बात करना चाहता है। सर्च इंजन ‘गूगल इंडिया’ पर भी रियो खेलों की खुमारी देखने को मिल रही है जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस वेबसाइट पर सर्च किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। इसके बाद लोगों ने रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को लेकर अपनी जिज्ञासा दिखाई है।
 
गूगल ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'पीवी सिंधु सबसे अधिक सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं, इसके बाद पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक का नंबर है।'
 
पिछले तीन दिनों में इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढे जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन), दीपा करमाकर (जिमनास्टिक), सानिया मिर्जा (टेनिस), साइना नेहवाल (बैडमिंटन), विनेश फोगाट (कुश्ती), ललिता बाबर (3000 मीटर स्टीपलचेज), विकास कृष्ण यादव (मुक्केबाजी) और नरसिंह पंचम यादव (कुश्ती) शामिल हैं।
 
जहां भारतीयों ने बैडमिंटन और कुश्ती में सबसे अधिक जिज्ञासा दिखाई है वहीं एथलेटिक्स और जिमनास्टिक में भी कुछ अच्छे प्रदर्शनों के बाद भारतीयों की रूचि इंटरनेट पर देखी गई।
 
बयान में साथ ही कहा गया है कि ओलंपिक को लेकर पिछले सात दिनों में दुनिया भर में जो सर्च किए गए हैं, उसमें भारत 11वें स्थान पर आता है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख