Hanuman Chalisa

रियो ओलंपिक खत्म होते ही सामने आया 'टिकट घोटाला'

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2016 (21:29 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो ओलंपिक में टिकट घोटाले के मामले में ब्राजील पुलिस ने आयरलैंड ओलंपिक परिषद (ओसीआई) के उपाध्यक्ष और आयरलैंड फुटबॉल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन डेलानी के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। 
          
डेलानी उन छह आरोपियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ रियो की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इससे पहले अदालत के आदेश पर ही आईओसी के सदस्य पैट हिकी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।
             
पुलिस ने कल देर रात एक बयान जारी कर कहा, अब तक मिले सबूतों से पता चला है कि टिकट घोटाले में तीन लोग मुख्य रूप से शामिल थे और पुलिस ने अदालत के आदेश पर उन तीनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि रियो ओलंपिक की टिकटों को बढ़ी हुई दाम पर बेचने में कौन-कौन शामिल था? 
          
इससे पहले रविवार को पुलिस ने ओसीआई के रियो कार्यालय पर छापा मारकर बिना इस्तेमाल की हुई टिकटें जब्त की थीं तथा मामले में आगे की जांच के लिए ओसीआई के तीन सदस्यों से पासपोर्ट, कम्‍प्यूटर, मोबाइल फोन और टिकट जब्त किए थे। इन तीनों से मंगलवार को पूछताछ की जाएगी। 
           
उल्लेखनीय है कि हिकी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि टिकट को बेचने का निर्णय सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने ओसीआई के सभी सदस्यों से पूछताछ करने के लिए अदालत से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग की थी। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख