Hanuman Chalisa

रियो ओलंपिक 2016 : अमेरिकी अधिकारियों ने मांगी माफी

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (16:12 IST)
रियो डि जेनेरियो। अमेरिका के 2 तैराकों ने अपने साथ लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ने की बात मान ली जिसके बाद उन्हें वापस अमेरिका जाने दिया गया और अमेरिकी ओलंपिक अधिकारियों ने ब्राजील से माफी मांगी।
अमेरिकी ओलंपिक समिति के सीईओ स्कॉट ब्लैकमन ने एक बयान में कहा कि हम रियो के अपने मेजबानों और ब्राजील के लोगों से माफी मांगते हैं कि उन्हें खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाए जाने के बीच ध्यान मोड़ने वाला ऐसा खराब अनुभव हुआ। 
 
6 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रायन लोशे सहित 4 अमेरिकी तैराक हाल में खबरों में थे, जब उन्होंने दावा किया था कि रविवार तड़के रियो के एक गैस स्टेशन पर बंदूक की नोक पर उनसे लूटपाट की गई।
 
ब्राजील की पुलिस ने गुनार बेंट्ज और जैक कोंगर को देश से निकलने की मंजूरी दी जिसके बाद ब्लैकमन ने कहा कि उनके पासपोर्ट दे दिए गए और वे हाल में रियो से रवाना हुए।
 
उन्होंने कहा कि तीसरे तैराक जेम्स फेगेन ने भी पुलिस के सामने लूटपाट की फर्जी कहानी को लेकर एक नया बयान दर्ज कराया। प्रकरण सामने आने से पहले ही लोशे अमेरिका जा चुके थे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख